फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Took bath in Sangam with Cabinet, will Kejriwal take a dip in Yamuna: Yogi

मैंने कैबिनेट के साथ संगम में किया स्नान, क्या केजरीवाल यमुना में लगाएंगे डुबकी : योगी

Thu, 23 Jan 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Took bath in Sangam with Cabinet, will Kejriwal take a dip in Yamuna: Yogi
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी के सीएम ने तीन सभाओं को किया संबोधित
विज्ञापन

यमुना की सफाई, बिजली, सड़क, सफाई सरीखी बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन जनसभाओं में आप व राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमकर घेरा। केजरीवाल से सवाल पूछते हुए योगी ने कहा कि उन्होंने अपनी कैबिनेट के साथ बुधवार को प्रयागराज के महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई है, क्या केजरीवाल यमुना में अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ डुबकी लगाएंगे?
योगी ने किराड़ी, जनकपुरी और करोल बाग में आयोजित जनसभाओं में यमुना की सफाई, बिजली, सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठाए। साथ ही, भ्रष्टाचार के मामले में आप को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मैं और मेरे 54 मंत्री संगम में डुबकी लगा सकते हैं तो क्या केजरीवाल अपनी सरकार की कैबिनेट के साथ यमुना में डुबकी लगा सकते हैं? आप सरकार ने यमुना को नाले में बदल दिया है। मथुरा और वृंदावन के लोग भी यमुना की बदहाली का खामियाजा भुगत रहे हैं। दिल्ली सरकार ने नमामि गंगे योजना के तहत यमुना की सफाई में कोई योगदान नहीं दिया। दिल्ली और यूपी के बीच बुनियादी सुविधाओं का बड़ा अंतर है। यूपी में बिजली की दरें दिल्ली की तुलना में तीन गुना कम हैं और 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, दिल्ली में बिजली महंगी है और कई क्षेत्रों में नियमित आपूर्ति नहीं होती।
विज्ञापन

आलम यह है कि दिल्ली की सड़कों पर गड्ढे या गड्ढों में सड़कें हैं। सीवर का पानी सड़कों पर बहता है और कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे हैं। वर्ष 2020 में दिल्ली दंगों में आप के पार्षद की भूमिका उजागर हुई थी। यह सरकार जनता को गुमराह करने और सोशल मीडिया पर प्रचार करने तक सीमित है। आज यूपी विकास का मॉडल बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि यूपी की सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं ने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। काशी विश्वनाथ धाम और नोएडा की सड़कों को देखना हो तो यूपी आइए। दिल्ली अब पिछड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article