फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tomorrow after the test blast, the blueprint for the demolition of the twin tower will be ready

ट्विन टावर टेस्ट ब्लास्ट कल: तैयार होगा इमारत को गिराने का खाका, दो सोसाइटियों के लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह

Sat, 09 Apr 2022 09:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2022 09:24 PM IST
सार

एडिफिस इंजीनियरिंग के उत्कर्ष मेहता ने बताया कि टेस्ट ब्लास्ट से पता चलेगा कि पिलरों में कितना विस्फोटक लगाने से यह पूरी तरह से गिर जाएंगे। बेसमेंट के चार पिलरों व 14वीं मंजिल के एक पिलर पर टेस्ट ब्लास्ट किया जाना है।

विज्ञापन
Tomorrow after the test blast, the blueprint for the demolition of the twin tower will be ready
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट परिसर में ट्विन टावर के 10 अप्रैल को होने वाले टेस्ट ब्लास्ट के बाद इसे पूरी तरह से गिराने का खाका एक सप्ताह में तैयार किया जाएगा। एपेक्स टावर के पांच पिलरों में किए जाने वाले टेस्ट ब्लास्ट में पता चलेगा कि 22 मई को दोनों टावर गिराने के लिए कुल कितना विस्फोटक लगेगा।

विज्ञापन


दोनों टावरों एपेक्स और सियान को गिराने की तैयारी तेजी से चल रही है। ट्विन टावर गिराने की जिम्मेदारी मुंबई की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग को मिली है। यह कंपनी दक्षिण अफ्रीकी सहयोगी जेट डिमोलिशन के साथ मिलकर टावरों को गिराने की योजना पर काम कर रही है। दोनों को गिराने के समय दूर से ऐसा लगेगा कि ऊंचाई से झरने से पानी गिर रहा है। मौके पर सिविल और ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। पुलिस के कुछ जवान एमराल्ड कोर्ट और एटीएस में भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


एडिफिस इंजीनियरिंग के उत्कर्ष मेहता ने बताया कि टेस्ट ब्लास्ट से पता चलेगा कि पिलरों में कितना विस्फोटक लगाने से यह पूरी तरह से गिर जाएंगे। बेसमेंट के चार पिलरों व 14वीं मंजिल के एक पिलर पर टेस्ट ब्लास्ट किया जाना है। प्रत्येक पिलर पर अलग-अलग विस्फोटक लगेगा। जैसे एक पिलर पर 200 ग्राम तो दूसरे पर 400 ग्राम विस्फोटक लगेगा। ब्लास्ट के बाद देखा जाएगा कि कौन सा पिलर पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। उसी मानक के आधार पर यह निष्कर्ष निकलेगा कि प्रत्येक पिलरों पर कितना विस्फोटक लगाया जाए कि इमारत सफलतापूर्वक गिर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच किलोग्राम विस्फोटक का होगा इस्तेमाल
टेस्ट ब्लास्ट में पांच किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल होगा, जिसे पलवल से मंगाया गया है। इसे रविवार को ही लाया जाएगा। दोपहर करीब 2:30 बजे ब्लास्ट किया जाएगा। इससे पहले सायरन बजेगा। यह लोगों को सावधान करने के लिए होगा। एजेंसी के प्रतिनिधियों का कहना है कि इसका प्रभाव आसपास नहीं होगा। यह बेहद छोटा ब्लास्ट होगा और किसी को दिखेगा भी नहीं। संभव है कि दूर बैठे लोगों को पटाखे जैसी आवाज सुनाई पड़े।

दो सोसाइटियों के लोगों को एहतियात बरतने की दी सलाह
एजेंसी की ओर से सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट और एटीएस के निवासियों को एहतियातन घर में रहने की सलाह दी गई है। टेस्ट ब्लास्ट के दौरान उन्हें अपने घरों में रहने को कहा गया है, ताकि किसी तरह की असुरक्षा की बात न हो। इस बाबत निवासियों को पहले ही आगाह कर दिया गया है।


सामने की सड़क समेत कुछ अन्य सड़कें रह सकती हैं बंद
एजेंसी का कहना है कि टेस्ट ब्लास्ट के दौरान ट्विन टावर की सामने की सड़क को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस चाहे तो ट्रायल के तौर पर कोई अन्य सड़क भी बंद कर सकती है। इससे अंतिम ब्लास्ट के दौरान की परेशानियां समझ में आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed