Cheap Tomatoes in UP: टमाटर मिला तो ग्राहकों का चेहरा खिला, प्रदेश के कई जिलों में 70 रुपये किलो बिका
जब लोग टमाटर लेकर निकले तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। राजधानी लखनऊ में कई जगहों पर 70 रुपये किलो टमाटर बिका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टमाटर के बढ़ते दाम ने जायका बिगाड़ दिया है। कीमत ज्यादा होने के कारण लोग खरीदारी कम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग दाम पर टमाटर की बिक्री हुई। लखनऊ में सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सस्ते टमाटरों को खरीदने के लिए लोग जुट रहे हैं। शुक्रवार को इन मोबाइल वैन में गजब की भीड़ लगी। इतनी की धक्का-मुक्की तक हुई। छोटी-मोटी लड़ाईयां भी हुईं। जब लोग टमाटर लेकर निकले तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। राजधानी लखनऊ में कई जगहों पर 70 रुपये किलो टमाटर बिका।
पालीटेक्निक चौराहे स्थित पेट्रोल पंप के पास मोबाइल वैन से सरकारी टमाटर को खरीदने में गजब की होड़ दिखी। लोगों में सस्ती दर पर उपलब्ध टमाटर खरीदने की होड़ ऐसी दिखी कि वह वैन के पहुंचने से एक घंटे पहले ही स्थान पर पहुंच गए। वहीं वैन के एक घंटे देर से पहुंचने की वजह से आमजन में नाराजगी भी देखने को मिली। अधिकतर लोग 2 किलो से अधिक टमाटर लेने के लिए शोर मचाते दिखे, तो वहीं चार पुरुषों पर एक महिला को टमाटर वितरित करने पर लोगों में झगड़ा भी हो गया। लखनऊ में 16 जुलाई से सस्ते टमाटर बिक रहे हैं। भारत सरकार की ओर से एनसीसीएफ द्वारा यह योजना चल रही है। टमाटर का दाम 70 रुपए फिक्स है। एक आदमी दो किलो ही ले सकता है।
मुरादाबाद में टमाटर के भाव को नियंत्रित करने के लिए मंडी प्रशासन तीन दिन से प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को भी मंडी समिति प्रशासन की ओर से 100 रुपये किलो टमाटर बिकवाने के लिए लगाए गए स्टाल पर सिर्फ 30 मिनट में ही 60 किलो टमाटर बिक गए।
सस्ता टमाटर खरीदरने के लिए लोगों ने लाइन लगाकर टमाटर खरीदा। थोक मंडी में टमाटर के भाव में हल्की कमी देखने को मिली। मंडी समिति में टमाटर की आवक में भी बढोत्तरी हुई। करीब 200 क्रेट टमाटर यहां थोक मंडी में आया। जबकि जिले में 6000 क्रेट और सिर्फ मुरादाबाद शहर में ही 500 क्रेट टमाटर की डिमांड है। थोक मंडी में मध्यम श्रेणी का टमाटर 150 रुपये से लेकर 170 रुपये तक तथा उच्च कोटि का टमाटर 180 रुपये से लेकर 200 रुपये किलो तक बिका।
वाराणसी में सरकार की ओर से अमर उजाला ऑफिस समेत कई स्थानों पर गाड़ी लगाकर 70 रुपये किलो टमाटर बेचा गया है।