{"_id":"611bba428ebc3e43367267d1","slug":"tokyo-paralympic-updates-gautambuddhnagar-dm-suhas-ly-expects-medal-in-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो पैरालंपिक: गौतमबुद्धनगर के डीएम को बैडमिंटन में पदक की उम्मीद, विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं सुहास एलवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो पैरालंपिक: गौतमबुद्धनगर के डीएम को बैडमिंटन में पदक की उम्मीद, विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं सुहास एलवाई
Tue, 17 Aug 2021 07:01 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:01 PM IST
सार
डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि मैं बिना किसी दबाव के खुले दिमाग से खेलूंगा। वर्तमान विश्व रैंकिंग में अपनी श्रेणी में मैं तीसरे स्थान पर हूं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि पदक जीतूंगा। इसके लिए मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रहा हूं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
24 अगस्त से शुरू होने वाले पैरालंपिक के लिए जाने से पहले गौतमबुद्धनगर से जिलाधिकारी और पैरा एथलीट सुहास एलवाई ने कहा कि वो खेलों के इस महाकुंभ में बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाग्य हमेशा मेरे साथ रहा है। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हौसलाअफजाई करते हुए कहा, तो मैं बिना किसी दबाव के खुले दिमाग से खेलूंगा। उन्होंने कहा कि अगर हम अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो नतीजे हमेशा सकारात्मक रहेंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के सामने हमेशा अपना नैचुरल खेल खेलने की चुनौती होती है। वर्तमान विश्व रैंकिंग में अपनी श्रेणी में मैं तीसरे स्थान पर हूं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि पदक जीतूंगा। इसके लिए मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रहा हूं।
विज्ञापन
मालूम हो कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पैरा एथलीटों से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने 'आप सभी विजेता और रोल मॉडल्स हैं' कहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई मानसिक तनाव लेने की दरकार नहीं है।
अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। प्रधानमंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जीवन में आई चुनौतियों के बारे में पूछा। साथ ही उनके परिवार के योगदान को सराहा और टोक्यो में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों पर से दबाव कम करने की कोशिश भी की।
I'm very proud to represent India in the Paralympics in badminton. As PM has told us today, I'll play with open-mind without any pressure & destiny has always been kind to me: Gautam Budh Nagar (Uttar Pradesh) DM & Para-athlete Suhas LY pic.twitter.com/PreGQjG05j
— ANI (@ANI) August 17, 2021