फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today the Chief Minister will test the arrangements to deal with Corona in Jims

आज मुख्यमंत्री जिम्स में परखेंगे कोरोना से निपटने की व्यवस्थाएं

Tue, 18 Jan 2022 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Today the Chief Minister will test the arrangements to deal with Corona in Jims
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर दो बजे राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के कोविड कंट्रोल रूम का जायजा लेंगे और मरीजों को दिए जा रही चिकित्सीय सुविधाओं को परखेंगे। साथ ही, कोरोना वैक्सीन केंद्र का भी निरीक्षण कर लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद कोरोना के संबंध में प्रेसवार्ता करेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कोविड कंट्रोल रूम में सीसीटीवी पर सभी वार्ड की स्थिति को देखेंगे। इसके अलावा कंट्रोल रूम के जरिये वार्ड के डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ को दिशा-निर्देश देंगे। लगभग 15 मिनट तक मुख्यमंत्री वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति व व्यवस्थाआें का जायजा लेंगे। वे सीसीटीवी और स्पीकर के माध्यम से किसी वार्ड में संक्रमितों से बातचीत और हालचाल भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) व जिम्स में प्रशासनिक अमला पहुंच गया और बैठकों के साथ ही तैयारियों में जुट गया। मुख्यमंत्री पहले जीबीयू में आएंगे। फिर यहां से जिम्स पहुंचेंगे। दोनों स्थानों पर सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed