{"_id":"68af17b7e42abde919041dae","slug":"today-is-the-last-day-for-admission-in-government-college-noida-news-c-1-gnd1002-3333864-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजकीय महाविद्यालय में दाखिलों का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजकीय महाविद्यालय में दाखिलों का अंतिम दिन आज
विज्ञापन
-अब तक हो चुके हैं मेरिट लिस्ट के दो राउंड, तीसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले जारी
तीनों सूची के आधार पर बीए और बीकॉम में हुए सर्वाधिक दाखिले
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। तीनों सूची के आधार पर अधिक प्रवेश बीए और बीकॉम में हुए हैं। हालांकि आज तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। वंचित छात्रों के लिए आज अंतिम मौका है।
महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार, तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों के पास 28 अगस्त यानी आज तक का समय है। इस राउंड प्रवेश से वंचित रहने वाले छात्रों के पास ओपन राउंड में एडमिशन लेने का ही मौका होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय अपना पोर्टल कालेजों की मांग पर ही खोलेंगी। बता दें, अभी भी महाविद्यालय में सभी विषयों में 40 से 50 सीटें खाली हैं। खास तौर पर बीए और बीएससी की सीटें ज्यादा खाली हैं, हालांकि बीकॉम की अधिकतर सीटें फुल हो चुकी हैं, खाली सीटों को ओपन राउंड में भरने की उम्मीद है। अधिक प्रवेश विज्ञान विषय में गणित और जीव विज्ञान में हुए हैं। जबकि कंप्यूटर साइंस विषय में 40 सीटों पर महज 12 ही छात्रों ने प्रवेश लिया है।
विश्वविद्यालय ने नहीं बढ़ाई सीट
हर साल कालेजों में अधिक आवेदन पहुंचने पर विश्वविद्यालय सीटें बढ़ाती है। लेकिन इस वर्ष विश्वविद्यालय ने तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी सीटों में कोई वृद्धि नहीं की है। आवेदन अधिक होने के बाद भी छात्र प्रवेश लेने नहीं पहुंचे हैं। इससे अधिक सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
विषय- सीटें- प्रवेश-खाली सीटें
बीए - 240 - 155
बीएससी - 120 - 46
बीकॉम - 130 - 82
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
-- --
तीसरे मेरिट लिस्ट के प्रवेश होने के बाद कालेज अपने स्तर पर ओपन राउंड शुरू करेगा। जिसमें छात्र पहली, दूसरी, तीसरी मेरिट लिस्ट में प्रवेश नहीं ले सकें। उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
-प्रोफेसर आरके गुप्ता,प्राचार्य,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा