फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today farmers will go to Shahjahanpur border of Rajasthan

आज राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर जाएंगे किसान

Fri, 11 Dec 2020 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Today farmers will go to Shahjahanpur border of Rajasthan
नूंह/पुन्हाना। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन में जिले के किसान भी अपनी भागेदारी निभा रहे है। अब सभी लोग शनिवार को राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर जाएंगे। जहां दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद किया जाएगा। शुक्रवार को किसान नेताओं ने बैठक कर इस संबंध में रणनीति तैयार की। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

एडवोकेट अब्दुल रशीद ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिना किसानों की सलाह लिए जो तीनों कानून बनाए हैं, वे किसान हित में नहीं हैं बल्कि इससे बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा मिलेगा। देश भर का किसान न्यूनतम समर्थन मूल्या की लिखित गारंटी और तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहा है। लेकिन सरकार अड़ी हुई है कि ये किसानों के फायदे का कानून है। आखिर सरकार एमएसपी की लिखित गारंटी क्यों नहीं दे रही है। राजस्थान से किसान नेता अमरा राम, बलवान पूनिया, राजाराम मील, कैलाश यादव, शेर मोहम्मद, कैप्टन दीप सिंह, रणजीत सिंह राजू, रमन रंधावा, सत्येंद्र मानव के नेतृत्व में किसान शनिवार को ही कोटपूतली की दिशा में कूच करेंगे। जहां से वे रविवार सुबह शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचेंगे। इसी तरह दक्षिणी हरियाणा से कॉमरेड सत्यवान, दिलीप सिंह, राजबाला, सरपंच जगमाल, रमजान मेवात चौधरी, सलामुद्दीन आदि के नेतृत्व में शाहजहांपुर बॉर्डर पर मिलेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर रशीद अहमद, डुंडा लहरवारी, फजर खान, साहब खान, शराफत, इरफान, मुस्ताक, अय्यूब अलवी, शेर मोहम्मद, राहिल, फखरू आदि मौजूद रहे।
आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें किसान : योगेंद्र यादव
जय किसान आंदोलन (स्वराज अभियान) के नेता योगेंद्र यादव ने किसान नेताओं के माध्यम से जिले के किसानों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आज देश का किसान एक ऐतिहासिक संघर्ष में शामिल है। राष्ट्रीय राजधानी के बाहर लाखों लोग डेरा डालकर बैठे हैं। लेकिन सरकार अब भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। हर परिवार से एक व्यक्ति को इस आंदोलन में भेजने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम इस आंदोलन से नहीं जुड़े, तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने किया जनसंपर्क
शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाइवे बंद करने के लिए जिले के किसान नेता रमजान चौधरी, आजाद खान व सलामुद्दीन ने शुक्रवार को नगीना, नूंह, पुन्हाना व फिरोजपुर झिरका के गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। लोगों से आह्वान किया कि वे इस आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए राजस्थान के कोटपूतली में जाकर सरकार के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद करें।

प्रेम विवाह विवाद में परिजनों में मारपीट
फिरोजपुर झिरका। शहर के बाल्मीकि मोहल्ले में शाम को प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें एक गाड़ी को भी नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। जानकारी अनुसार तीन माह पूर्व बाल्मीकि मोहल्ले में एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली थी। पहले वह बाहर रहते थे। कुछ दिन पूर्व से शहर में ही रह रहे हैं। शुक्रवार को दिन में लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के साथ मारपीट की, शाम को लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि दो-तीन कारों को नुकसान हुआ है। सूचना पर शहर पुलिस पहुंच गई और झगड़े को शांत करा दिया गया। चौकी इंचार्ज बलबीर एएसआई ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नही की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed