फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   timely resolve cm window complaints

सीएम विंडो की शिकायतों का समय पर करें समाधान

Tue, 23 Feb 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
timely resolve cm window complaints
अधिकारियों के साथ बैठक करते सीईओ जिला परिषद महाबीर प्रसाद - फोटो : Mewat
नूंह। जिला सचिवालय के सभागार में मंगलवार को सरल पोर्टल, सीएम विंडो, सीपी ग्राम, मुख्यमंत्री घोषणा, सोशल मीडिया ट्रैकर और सरल डेस बोर्ड आदि विषयों पर समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद के सीईओ महाबीर प्रसाद ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों को संबंधित अधिकारी समय पर समाधान करें। सीईओ महावीर सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करें। सभी अधिकारी कार्यालय में आते ही सीएम विंडो चेक करें और शिकायतों का तत्काल समाधान करें।
विज्ञापन

वहीं, उपायुक्त ने कहा कि तीन बार रिमाइंडर आने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एसीआर दर्ज की जाए। इसकी सूचना उनके मुख्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी को एक गांव गोद लेना है। साथ ही सभी एसडीएम से कहा कि हर गांव में आंगनबाड़ी के लिए स्थान चिन्हित करें। उन्होंने बताया कि जिले में डाक मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर तैयार हो चुका है। सभी विभागों को इस सॉफ्टवेयर से डाक भेजी जाएगी। जल जीवन मिशन भारत और हरियाणा सरकार की बहुत बड़ी योजना है। इस योजना के तहत शीघ्र ही पीएचसी, सीएचसी, आंगनबाड़ी केन्द्रों आदि अन्य स्थानों पर कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed