फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Time to answer those who rejected the vaccine: Yogi

जिन लोगों ने वैक्सीन को नकारा, उन्हें जवाब देने का समय: योगी

Wed, 09 Feb 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Time to answer those who rejected the vaccine: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करते हुए। संवार - फोटो : Grnoida
रबूपुरा/ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा इंटर कॉलेज में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, दादरी व जेवर सीटों के प्रत्याशियों के लिए आयोजित जनसभा में विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगाने का विरोध कर लोगों को गुमराह किया, ऐसे लोगों को जवाब देने का समय आ गया है।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के मैदान में करीब दस हजार की संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में छोटी-छोटी बातों में तनाव होता था और कर्फ्यू लगता था। इससे सभी को नुकसान होता था। जब भाजपा सरकार आई तो नोएडा में एयरपोर्ट व मेडिकल डिवाइस पार्क बनाना शुरू किया। प्रधानमंत्री के संकल्प डिजिटल इंडिया को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार कई डाटा सेंटर बना रही है। पहले की सरकार में गुंडा राज था, अब क्षेत्र की दशा बदल रही है और मुंबई की फिल्म सिटी यहां आ रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी में 2017 से बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, अब वे सुरक्षित हैं। जेवर में एशिया का दूसरा बड़ा हवाई अड्डा स्थापित करने से विकास और रोजगार के द्वार खुलेंगे। यह वही क्षेत्र है, जहां कानून-व्यवस्था ध्वस्त थी। अब यहां विकास कार्य, कानून-व्यवस्था, गरीब कल्याण, किसान और युवाओं के मुद्दे हल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के विकास कार्यों को गिनाया
सीएम ने विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि 45 लाख लोगों को घर, 2.61 लाख लोगों के घर में शौचालय, नौ करोड़ लोगों को पांच लाख का बीमा व 15 करोड़ लोगों को डबल इंजन की सरकार ने राशन दिया। सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य डबल इंजन की सरकार दे रही है।
अजीत सिंह के बयान को याद दिलाकर साधा निशाना
सीएम ने चौधरी अजीत सिंह के पूर्व में दिए बयान का जिक्र करते हुए सपा-रालोद गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा हो समझो कोई गुंडा बैठा है। पूर्व की सपा सरकार में तमंचे बनते थे, हम आपके पड़ोस में डिफेंस कॉरिडोर ला रहे हैं।
दस सबसे अधिक कार्य वाली विधानसभा सीटों में जेवर
मुख्यमंत्री ने जेवर क्षेत्र में विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक विकास कार्य होने वाली दस विधानसभा सीटों में जेवर क्षेत्र भी आता है। यहां करीब 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने जेवर से प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के बारे में भी कहा कि उन्होंने जबरदस्त कार्य किए।

आठ मिनट तक दिया भाषण
मुख्यमंत्री शाम करीब 4:38 बजे रबूपुरा पहुंचे। आठ मिनट के भाषण के बाद जेवर में भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर जाने के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा के डिजिटल सम्मेलन में हिस्सा लिया और 6 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed