Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   With the honorable official's approval secured, the project is now held up in the Irrigation Department.

Noida News: माननीय की सहमति मिली तो अब सिंचाई विभाग में अटका प्रोजेक्ट

Sat, 28 Nov 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
With the honorable official's approval secured, the project is now held up in the Irrigation Department.
नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए बन रहे रूट पर मिट्टी का काम शुरू। अमर उजाला
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से नालेज पार्क-3 होते हुए एलजी चौक तक खुलेगा नया रूट
विज्ञापन

- हिंडन नदी पर पुल बनने के अलावा अधिकांश हिस्से में पूरा हो चुका काम, बंधा के पास रूका निर्माण

फोटो -
अतुल भारद्वाज
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच नालेज पार्क-3 होते हुए एक नया रूट खोला जाना है। ग्रेटर नोएडा की तरफ पहले एक माननीय की जमीन बीच में आने से काम रुका रहा। अब सिंचाई विभाग की एनओसी का इंतजार ग्रेनो प्राधिकरण की है। दावा है कि इसी महीने के अंत तक यह एनओसी प्राधिकरण को मिल जाएगी। इसके बाद आगे काम शुरू करा दिया जाएगा। हालांकि, इसके बावजूद प्रोजेक्ट पूरा होने में करीब तीन से चार महीने का समय लग सकता है।
पुस्ता बंधा के पास दिल्ली के एक विधायक की जमीन का विवाद निस्तारित हाेने के बाद वहां काम करने की अनुमति मिल गई थी। यहां मिट्टी का काम भी ग्रेनो प्राधिकरण ने करा दिया। बड़ी अड़चन यहां बंधा के पास निर्माण करने के लिए सिंचाई विभाग ने अनापत्ति की है। अधिशासी अभियंता, ओखला ने इस अनापत्ति के लिए अपने मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है। खुद ग्रेनो प्राधिकरण भी पिछले महीने 14 और 23 अक्तूबर को जरूरी रिपोर्ट भेज चुका है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले सप्ताह भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई है। जल्दी ही अनापत्ति जारी हो सकती है।
विज्ञापन

इससे पहले ग्रेनो प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की से एक हाइड्रोलॉजिक सर्वे भी इस प्रोजेक्ट के लिए कराया था। इसमें आईआईटी रुड़की की टीम ने किसी कलवर्ट या अंडरपास की जरूरत पानी के निकास के लिए नहीं बताई। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुलेसरा में पहले ही पानी की निकासी होने और नदी के ऊपर नया हिंडन पुल बन जाने की वजह से अब जलभराव होने की आशंका नहीं दिखती है। इसके बाद भी सुरक्षा को देखते हुए पुस्ता बंधा की ऊंचाई बढ़ाए जाने की जरूरत बताई गई है। सिंचाई विभाग से जो अनापत्ति मांगी गई है, उस प्रस्ताव में बंधा की ऊंचाई बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी प्राधिकरण ने शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण ने चालू रखा काम, जिससे न हो देरी
वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि सिंचाई विभाग की अनापत्ति मिलने के इंतजार में काम बंद नहीं किया गया है। पुस्ता के पास अधूरे हिस्से में जहां मिट्टी के भराव का काम सड़क बनाने के लिए कराया जा चुका है। वहीं, नालेज पार्क-3 की तरफ भी बने अंडरपास और पुल की एप्रोच रोड का काम अंतिम चरण में है। आरसीसी नाले का निर्माण भी साथ में ही यहां पूरा किया जा रहा है। इसके बाद केवल स्ट्रीटलाइट लगाने का काम ही बाकी रह जाएगा। यहां का निर्माण करीब 25 करोड़ रुपये में करवाया जा रहा है।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो पर शुरू नहीं हो सका रूट
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा के लिए नालेज पार्क-3 से होकर वैकल्पिक रूट यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-यूपीआईटीएस 2026 के आयोजन से पहले शुरू होना था। निर्माण पूरा नहीं होने की वजह से इसका उपयोग नहीं कराया जा सका। हालांकि, अब भी लोग नोएडा की तरफ से जोखिम लेकर गाड़ियां यहां से निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
क्या है प्रोजेक्ट?
नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ते हुए एक वैकल्पिक रास्ता दोनों प्राधिकरण मिल कर पूरा कर रहे हैं। इसमें सेक्टर-146 व 147 के पास से शुरू होकर एक सड़क, नए हिंडन पुल से होकर नालेज पार्क-3 में ग्रेटर नोएडा को जोड़ेगी। आगे यह सड़क एलजी रोटरी होते हुए 130 मीटर रोड तक जुड़ जाएगी। अभी ग्रेटर नोएडा में बंधा रोड के ऊपर से अंडरपास सहित एलीवेटेड सेक्शन को पूरा किया जाना बाकी है। इस प्रोजेक्ट से परी चौक पर वाहनों का दबाव कम होगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी और समय अवधि भी इससे घट जाएगी

वर्जन-
बंधा के पास इस प्रोजेक्ट के लिए सिंचाई विभाग की अनापत्ति की जरूरत है। जल्दी यह अनापत्ति मिल जाएगी। इसके बाद तेजी से यह प्रोजेक्ट अगले तीन से चार महीने में पूरा करा दिया जाएगा। - एके सिंह, जीएम प्रोजेक्ट, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed