Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Till now 83.47 lakh seized, 23.37 lakh released

Noida News: अब तक 83.47 लाख जब्त, 23.37 लाख छोड़े

Wed, 17 Apr 2024 05:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Till now 83.47 lakh seized, 23.37 lakh released
अब तक 83.47 लाख जब्त, 23.37 लाख छोड़े
विज्ञापन


जिला प्रशासन की टीमें चुनाव में खर्च करने के शक में जब्त कर रही है धनराशि
50 हजार से अधिक धनराशि लेकर चलने पर देना होगा नकदी के बारे में साक्ष्य

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की टीमों ने पुलिस के साथ मिलकर अब तक 83.47 लाख रुपये जब्त किए हैं। लोकसभा चुनाव में धनराशि का प्रयोग होने की आशंका पर रुपये जब्त किए गए हैं। मौके पर लोग धनराशि के संबंध में साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके, हालांकि बाद में साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद 23.37 लाख रुपये छोड़ दिए गए। वहीं, मंगलवार को भी बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी से सात लाख रुपये पकड़े गए। रुपये जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई है।
तीनों विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन की 27 टीमें नजर रख रही हैं। सभी टीमें पुलिस के साथ मिलकर जगह-जगह वाहनों की तलाशी ले रही है। अगर वाहनों में 50 हजार से अधिक धनराशि मिलती है और लोग धनराशि से जुड़े साक्ष्य नहीं दे पा रहे है तो उस धनराशि को जब्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


---

स्कूटी सवार से मिले सात लाख रुपये

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की टीम ने बिसरख पुलिस के साथ मिलकर एक स्कूटी से सात लाख रुपये बरामद किए। स्कूटी सवार धनराशि के संबंध में साक्ष्य नहीं दे सका, इस पर धनराशि को जब्त कर लिया गया है। अफसरों ने बताया कि मंगलवार को टीम एकमूर्ति गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक स्कूटी को रोका गया। गौड़ सिटी-दो निवासी स्कूटी चालक आवेश कुमार के पास सात लाख रुपये मिले। थाना बिसरख के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पैसों के बारे में आवेश संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। आवेश को रकम के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समय दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---

धनराशि जब्त होने के बाद लोग आवेदन कर रहे हैं। 24 घंटे में समिति की बैठक कर आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके। साक्ष्य उपलब्ध कराने पर धनराशि लौटाई जा रही है। - शिखा गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed