Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tight security during the festival of lights; markets bustle with activity

Noida News: रोशनी के पर्व पर सुरक्षा का पहरा, बाजारों में रौनक

Sat, 07 Nov 2026 05:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 07 Nov 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Tight security during the festival of lights; markets bustle with activity
दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक, नकद भुगतान को मिल रही प्राथमिकता; प्रदूषण और हादसों से बचाव के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी/रबुपुरा। रोशनी के पर्व दिवाली पर बाजार जगमग है। घरों में उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कहीं सजावटी सामान की खरीदारी हो रही है तो कहीं पूजन की तैयारियां। शनिवार को बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ रही। इस बार खरीदारी के दौरान नकद भुगतान का चलन भी बढ़ा है। प्रदूषण और हादसों से बचाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ाई है। पुलिस ने लोगों से पटाखों से दूरी बनाने की अपील की है। अग्निशमन विभाग ने भी आतिशबाजी के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा होगी। जगत फार्म और रामपुर बाजार में सजावटी सामान की दुकानें सजी हैं। यहां फूलों की लड़ियां, वंदनवार, झूमर और रंग-बिरंगी मालाएं उपलब्ध हैं। लोग मुख्य द्वार, मंदिर और पूजा स्थल सजाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, झालर और रंगीन लाइटों की भी मांग है। मिठाई, सूखे मेवे, उपहार, बर्तन और कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन
अल्फा-1 स्थित श्री शिव मंदिर के आचार्य शेर सिंह ने बताया कि प्रदोष काल शाम 5:31 से रात 8:08 बजे तक रहेगा। लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:54 से 7:49 बजे तक है। यह समय स्थिर वृषभ लग्न का भी है। इस दौरान मां लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा शुभ मानी जाती है। पूजन के बाद मुख्य द्वार, मंदिर और आंगन में दीप जलाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकद भुगतान से कारोबारियों को राहत
जेवर क्षेत्र के बाजारों में इस बार नकद भुगतान को प्राथमिकता मिल रही है। दुकानदार तुषार के मुताबिक, पहले छोटी खरीदारी में भी ग्राहक इंटरनेट से भुगतान करते थे। कई बार संचार तंत्र की समस्या से रुपये कटने के बावजूद दुकानदार को भुगतान नहीं मिलता था।
पटाखों से दूरी बनाने की अपील
कोतवाली पुलिस ने कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से पटाखे नहीं जलाने की अपील की है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सुरक्षित दीपोत्सव का संदेश दिया। घरों को देसी झालरों और पारंपरिक दीपों से सजाने की सलाह दी। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह ने भी व्यापारियों से पटाखे नहीं बेचने का आह्वान किया। उन्होंने खुद भी आतिशबाजी से बचने की अपील की। अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं। अधिकृत विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदने की सलाह दी है। खुले स्थानों पर सुरक्षित दूरी बनाकर आतिशबाजी करने को कहा है। परिवार की निगरानी में ही पटाखे चलाने की अपील की है।
सुरक्षा के लिए विभागों ने बढ़ाई सतर्कता
बाजारों, चौराहों और पटाखा बाजारों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गश्त बढ़ाने के साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा रही है। सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अग्निशमन विभाग ने आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन वाहनों को तैयार रखा है। अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

गोवर्धन पूजन की भी तैयारियां
जिले की सभी 18 गोशालाओं में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें स्थानीय सांसद, विधायक, चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रमों का समयबद्ध विवरण भी उन्हें भेजा गया है। जनप्रतिनिधि अपनी सुविधानुसार किसी भी गोशाला में शामिल हो सकेंगे। हालांकि, उनके शामिल होने का अंतिम कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान ने बताया कि शासन ने इस बार गोवर्धन पूजन के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी 18 गोशालाओं में पूजन कराया जाएगा। संबंधित अधिकारी भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शासन के निर्देशों से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed