{"_id":"623390ca80e7090a1b675d7a","slug":"tight-security-arrangements-for-holi-and-shab-e-barat-quick-response-teams-deployed-in-every-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: होली और शब-ए-बरात को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, हर थाने में क्विक रिस्पांस टीम तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: होली और शब-ए-बरात को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, हर थाने में क्विक रिस्पांस टीम तैनात
Fri, 18 Mar 2022 01:19 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:19 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी व अन्य पुलिस बल क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे। वहीं पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली और शब-ए-बरात एक ही दिन होने के कारण पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। गुरुवार को ग्रेनो जोन में 460 और सेंट्रल जोन में 250 स्थानों पर होलिका दहन की गई। पुलिस ने हर थाने पर क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
कहीं भी विवाद और घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करेगी। थानेदार से लेकर चौकीदार तक सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। वहीं, पुलिस अधिकारी व अन्य पुलिस बल क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे। वहीं पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन