{"_id":"68964080e78b264d1801a397","slug":"tiffin-room-becomes-hanging-house-of-delhi-vidhansabha-noida-news-c-340-1-del1011-100552-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली विधानसभा का फांसी घर बना टिफिन कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली विधानसभा का फांसी घर बना टिफिन कक्ष
विज्ञापन
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा में कथित फांसी घर को टिफिन कक्ष में बदल दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप की गलत कहानी पर सवाल उठाते हुए इसे 1912 के नक्शे के आधार पर टिफिन कक्ष बताया और बोर्ड लगवाया।
दिल्ली विधानसभा में तीन दिन की बहस के बाद कथित फांसी घर को टिफिन कक्ष घोषित कर बोर्ड लगा दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 2022 में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे फांसी घर बताकर उद्घाटन किया, जो गलत था। 1912 का नक्शा और इतिहासकारों ने साबित किया कि यह टिफिन लाने वाला लिफ्ट कक्ष था। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे इतिहास से छेड़छाड़ बताया और जांच के लिए विशेषाधिकार समिति को सौंपा, जो केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राम निवास गोयल को तलब करेगी। आप की नेता आतिशी ने इसे गैर-मुद्दा बताकर बहस से बचने की कोशिश की। ब्यूरो