{"_id":"6903c943a94548bd7f0ae2fd","slug":"thyroid-machine-gathering-dust-patients-getting-tested-outside-for-rs-600-800-na-news-c-194-1-son1017-136618-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धूल फांक रही थायराइड की मशीन, बाहर 600-800 में जांच करा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धूल फांक रही थायराइड की मशीन, बाहर 600-800 में जांच करा रहे मरीज
विज्ञापन
सोनभद्र। लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल में थायराइड की मशीन धूल फांक रही है। एक साल पहले मशीन इंस्टाल की गई थी लेकिन अब तक इससे जांच शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में मरीजों को निजी पैथोलॉजी में 600 से 800 रुपये शुल्क देकर जांच करानी पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए कई मशीनें मंगाई गई हैं। थायराइड जांच केे लिए एक साल पहले मशीन मंगाई गई थी। मशीन को इंस्टाल भी करा दिया गया था। इसके बावजूद इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे अस्पताल में मरीजों को थायराइड जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही।
निजी पैथोलॉजी केंद्रों में डायराइड जांच के लिए 600 से 800 रुपये शुल्क देना पड़ रहा है। इमरती कॉलोनी स्थित निजी पैथोलॉजी केंद्र संचालक ने बताया थायराइड की दो स्तर की जांच होती है। 600 रुपये में सामान्य जांच होती है, जिसकी रिपोर्ट 24 घंटे में आती है। वहीं, दूसरे स्तर की जांच खाली पेट की जाती है। इसका शुल्क 800 रुपये है। इसकी रिपोर्ट 72 घंटे बाद मिलती है।
विज्ञापन
-- -
मशीन चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं
मेडिकल कॉलेज में थायराइड मशीन के संचालन के लिए ऑपरेटर की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे मरीजों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने प्रबंधन पर थायराइड जांच मशीन का संचालन जान बूझकर नहीं कराने का आरोप लगाया है।
-- -
वर्जन:
कंपनी की तरफ से अभी ऑपरेटर की तैनाती नहीं की जा सकी है। दो महीने के अंदर इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - डाॅ. एसके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज लोढ़ी।