फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three youths were beaten up hostage, case was registered against 5, the accused had enmity with the boys of the village, the incident of refusing to call

बंधक बनाकर तीन युवकों से मारपीट, 5 पर केस दर्ज , आरोपियों की गांव के लड़कों से थी रंजिश, बुलाने से मना करने पर की वारदात

Wed, 18 May 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three youths were beaten up hostage, case was registered against 5, the accused had enmity with the boys of the village, the incident of refusing to call
तावडू। उपमंडल के गांव शेखपुर में दबंगों ने तीन युवकों को करीब 3 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल तीन युवक शाहरुख, अजरू और एजाज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एक युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। आरोप है कि आरोपियों की गांव के ही युवकों से रंजिश थी। जब पीड़ितों ने उन्हें बुलाने से मना कर दिया तो आरोपियों ने बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायतों पर दो नामजद जतिन, सुदामा और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पीड़ित परिजन सहाबू, उम्मर और जुबेर निवासी बेरी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे शेखपुर निवासी जतिन ने शाहरुख के नंबर पर फोन कर बताया कि सैलरी मिली है, जिसकी पार्टी करने चलना है। यह बात कहकर उन्हें आने को कहा, जिसके करीब 20 से 25 मिनट बाद वह अपने साथी बेरी निवासी अजरु और एजाज के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर शेखपुर गांव स्कूल के नजदीक पहुंचे। जहां पर पहले से ही जतिन निवासी शेखपुर, सुदामा निवासी दादू और 5 अन्य एक कार में बैठे हुए थे। आरोप है कि इन सभी बदमाशों ने तीनों युवकों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। तीनों से मोटरसाइकिल छीनकर उन्हें कार में जबरन बिठा लिया। इसके बाद सभी को एक मकान में ले गए। पीड़ित परिजनों के मुताबिक, उनके ही गांव के कुछ लड़कों से किसी बात को लेकर बदमाशों की रंजिश चल रही थी। आरोपियों ने तीनों युवकों को बंधक बनाकर दबाव बनाया कि उनके गांव के अन्य युवकों को वह फोन कर बुलाए। उन्होंने एतराज जताया तो सभी बदमाशों ने अपने हाथों में लिए लाठी-डंडे व रॉड से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान बदमाश लगातार 3 घंटे तक उन्हें बेरहमी से मारते रहे। मारपीट में शाहरुख का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि अजरू और एजाज भी गंभीर रूप से घायल है। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर आए, जिनमें से किसी ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों ने बताया कि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही बदमाशों ने अपने बचाव करने के उद्देश्य से घायल युवकों के हाथ में अवैध हथियार थमा दिया। साथ ही वीडियो बनाकर अपना गलत जुर्म स्वीकार करने के लिए बाध्य किया। सूचना के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में सदर थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि घायल युवक अजरुदीन के बयान पर आरोपी जतिन, सुदामा सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed