फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three women partying at Garden Galleria were accused of molesting

Noida News: गार्डन गैलेरिया में पार्टी कर रही तीन युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 02 Apr 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Three women partying at Garden Galleria were accused of molesting
तीन युवकों ने साथ डांस करने को कहा, इन्कार करने पर दी अपहरण की धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अक्सर विवादों में रहने वाले गार्डन गैलेरिया मॉल के बार फिर सुर्खियों में है। इस बार तीन युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने गलत हरकत की और विरोध पर अपहरण की धमकी दी। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़ित युवती ने बताया कि पिछले दिनों वह अपनी दो सहेलियों के साथ गार्डन गैलेरिया में पार्टी करने गई थी। पब में तीनों डांस कर रही थीं तभी तीन युवक उनके पास आए और छेड़खानी करने लगे। युवतियों ने विरोध किया, फिर भी वे नहीं माने। शराब के नशे में धुत्त आरोपियों ने युवतियों के साथ डांस करने की जिद करने लगे। आरोप है कि मना करने पर युवकों ने युवतियों के साथ धक्का-मुक्की की और गलत तरीके से छूने का प्रयास किया।
विज्ञापन

परेशान होकर युवतियों ने मैनेजर से शिकायत की तो उसने युवकों को बाहर जाने को कहा। इस दौरान भी कुछ देर तक दोनों पक्षों में बहसबाजी होती रही। आरोपी दीपंजन घोष ने युवती के कंधे पर हाथ मारा और बाहर निकलने पर अपहरण की धमकी दी। इसके बाद तीनों युवतियां डर गईं और काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। इस दौरान मामले की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची तब युवतियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस मॉल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
मॉल में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

पार्टी के शौकीन लोगों के लिए गार्डन गैलेरिया मॉल आकर्षण का केंद्र है। इसमें करीब 26 पब और बार हैं, जो पहले से विवादों में रहे हैं। लास्ट लेमन बार में युवक की शराब पीने के दौरान बाउंसर ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में काफी बवाल हुआ था। बार को बंद करा दिया गया था। कुछ महीने पहले इस मॉल के बार में ड्रग्स सप्लाई की सूचना केंद्रीय एजेंसियों को मिली थी। इसके बाद यहां पर काफी जांच हुई, लेकिन उस दौरान कुछ नहीं मिला था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed