फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three thief nabbed in Greater Noida

कासगंज से चोरी करने आते थे ग्रेनो, तीन धरे

Mon, 03 Feb 2020 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
three thief nabbed in Greater Noida
कासगंज से ग्रेनो आकर करते थे चोरी - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के दादरी पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के कासगंज से ट्रेन से दादरी आकर आसपास के क्षेत्रों में चोरी करते थे। रविवार रात गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से नकदी, आभूषण, तमंचा समेत 40 ट्रेन टिकटें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम उर्फ बल्लू, ओमकार व महेश निवासी मोहल्ला लालपुर नई बस्ती रेलवे स्टेशन जिला कासगंज के रूप में हुई है। वहीं फरार बदमाशों के नाम अमर सिंह, टीटू व मुकेश बताए गए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात दादरी कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में गश्त पर निकली थी। अजायबपुर रेलवे स्टेशन के समीप कुछ युवक घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को दबोच लिया जबकि तीन फरार हो गए। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त व उनके साथी चोरी की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, एक हजार रुपये, तमंचा व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा व दादरी क्षेत्र में छह से अधिक वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। अहम है कि कासगंज से ग्रेटर नोएडा की दूरी 150 किमी से ज्यादा है।

दिन में करते थे रेकी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के बदमाश दिन में बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे और रात के अंधेरे में चोरी करते थे। पिछले काफी समय से चोरी की वारदात कर रहे थे।


नहीं रखते हैं मोबाइल या अन्य डिवाइस
डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त घुमंतू किस्म के शातिर अपराधी हैं। इनके पास मोबाइल या कोई अन्य डिवाइस नहीं मिली है। मूलरूप से जनपद कासगंज निवासी आरोपी लोकल ट्रेनों से आकर स्टेशन के नजदीक गांवों, कस्बों व सोसायटियों में चोरी करते थे। बंद मकानों से चोरी कर ट्रेन में सवार होकर लौट जाते थे। अभियुक्तों के पास से दिल्ली, बरेली, दादरी, गाजियाबाद आदि रेलवे स्टेशनों के करीब 40 टिकट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed