{"_id":"69148cc4bda3b1bf5300be41","slug":"three-theft-arrested-grnoida-news-c-1-noi1095-3620726-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़, ऐटा के ध्यानार्थ::: ई-कॉमर्स कंपनी के ट्रक से सामान चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़, ऐटा के ध्यानार्थ::: ई-कॉमर्स कंपनी के ट्रक से सामान चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनी के ट्रक से सामान चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
- फेज वन पुलिस ने की कार्रवाई, पहले भी तीन की हुई है गिरफ्तारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ओखला पक्षी विहार के पास ई कॉमर्स कंपनी के ट्रक को रोककर लाखों का सामान चोरी करने में शामिल तीन बदमाशों को कोतवाली फेज वन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन बदमाशों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि हरियाणा फरीदाबाद के सेक्टर-21 निवासी मामचंद स्वामी ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनका ट्रक फि्लपकार्ट लिए माल ढुलाई करता था। बुलंदशहर के शहबाजपुर दौलत का रहने वाला दीपक कुमार उनका ट्रक चलाता था। नौ अक्टूबर की सुबह दीपक दिल्ली द्वारका से माल लेकर ग्रेटर नोएडा के लिए निकला था लेकिन माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा। मामले में कोतवाली फेज वन में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
इस मामले में 2 नवंबर को तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। अब बुधवार को सेक्टर-14 के पास से एटा के गांव पिलवा निवासी संजय खान, एटा के बड़ा गांव निवासी जितेन्द्र सिंह, अलीगढ़ के गांव ब्रह्मवीर पुर निवासी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि 9 अक्टूबर को ट्रक से जूते, चप्पल, सैम्पू, परफ्यूम, रजाई, टूथपेस्ट आदि सामान चोरी कर लिया था। जिसमें से कुछ सामान छोटी दुकानों में आरोपियों ने बेच दिया था। पुलिस ने बचे चोरी के माल बरामद कर लिया है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। इनके पास से एक पुराना लैपटॉप और दो प्रिंटर बरामद किया गया था। ये लोग वाट्सऐप कॉल पर बात करते है। इस गिरोह में 12 बदमाश शामिल हैं।