फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student riding bike dies after being run over by dumper companion critically injured

ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा: डंपर के नीचे आने से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी गंभीर, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 22 Sep 2026 09:01 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 22 Sep 2026 09:01 PM IST
सार

अजायबपुर रेलवे फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र करण की मौत हो गई। उसका साथी अनीष गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर डंपर में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Student riding bike dies after being run over by dumper companion critically injured
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली दादरी क्षेत्र के अजायबपुर रेलवे फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रिठौरी गांव निवासी इंटरमीडिएट के छात्र करण निवासी रिठौरी गांव की मौत हो गई। जबकि उसका साथी अनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। डंपर में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और डंपर को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को रिठौरी गांव निवासी करण पुत्र सतबीर और अनीष पुत्र समसुद्दीन बाइक से जा रहे थे। दोनों दादरी की तरफ से अपने घर की ओर जा रहे थे। अजायबपुर रेलवे फ्लाईओवर पर पहुंचने के दौरान एक ब्रेजा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर गिर गए। इस दौरान डंपर की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने करण को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनीष का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया जाम, डंपर में तोड़फोड़
हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। ग्रामीणों द्वारा डंपर में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना भी सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल डंपर चालक की तलाश की जा रही है। घटना की जांच के साथ अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। मृतक छात्र के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed