Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three registries through paperless system

Noida News: पेपरलेस सिस्टम से तीन रजिस्ट्री

Wed, 05 Nov 2025 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 05 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three registries through paperless system
पेपरलेस रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था की शुरुआत हो गई है पर इसके लिए लोग दूसरे दिन भी उलझन में नजर आए। सोमवार की जहां एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। वहीं मंगलवार को जिलेभर में कुल तीन रजिस्ट्रियां ही हो पाईं। जिले की सभी तहसील व उप तहसील में लोग आवेदन करने आए, पर पोर्टल के अटकने के कारण लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को करीब 15 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया है। सभी को पोर्टल के अनुसार अपॉइंटमेंट दी गई है।
पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर लोग उलझन में हैं और उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में मंगलवार को तहसील कार्यालय में सुबह भीड़ देखने को मिली। इस दौरान अधिकांश लोग केवल पेपरलेस रजिस्ट्री संबंधी जानकारी लेने पहुंचे। वहीं लोगों के लौटने से दोपहर दो बजे के बाद तहसीलों व उपतहसीलों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया को लोगों के साथ स्टाफ भी फिलहाल समझने के प्रयास में है। संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी सब कुछ साफ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, तहसील कार्यालय के अधिकारियों व कुछ कर्मचारियों की कपालमोचन में ड्यूटी लगी हुई है। इसके चलते भी कार्यालय के काम पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं तहसील के कर्मचारियों को भी पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की पूरी जानकारी नहीं है। वे लोगों को अपॉइंटमेंट लेने और एसएमएस आने के बाद कार्यालय आने की कह रहे हैं। अब तक रजिस्ट्री के लिए टाेकन कटते थे और फिर कागजात लेकर लोग पहुंचते थे, उन्हें फीड किया जाता था। इसके बाद फोटो खिंचवाने की प्रक्रिया होती थी। अब तक जो कार्य तहसील में होता था, उसमें से 90 प्रतिशत कार्य अब तहसील से बाहर ही पूरा करना होगा।
जिले में चार तहसील जगाधरी, व्यासपुर, रादौर व छछरौली हैं। वहीं तीन उप तहसील साढौरा, सरस्वतीनगर व प्रतापनगर में हैं। इन सभी में रोजाना रजिस्ट्री के लिए 1500 अप्वाइटमेंट लेने का प्रावधान है। इनमें से 236 ने शुक्रवार के लिए अप्वाइटमेंट ली थी। जिनमें से 128 रजिस्ट्री दिनभर में हुई। जगाधरी तहसील में 56, प्रतापनगर में 3, रादौर में 18, साढौरा में 28, सरस्वतीनगर में 2 व व्यासपुर में 21 रजिस्ट्रियां हुई। इसके बाद सोमवार व मंगलवार एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई।

अभी तक पेपरलेस प्रणाली में मंगलवार कुल तीन रजिस्ट्रियां हुई हैं। दो व्यासपुर और एक रजिस्ट्री जगाधरी तहसील कार्यालय में हुई है। इसके अलावा काफी लोगों ने रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट बुक की है। इसके आधार पर अब रजिस्ट्री की जाएगी। -तरुण सहोता, जिला राजस्व अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed