फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three of Sundar Bhati gang arrested after firing on police

Noida News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे सुंदर भाटी गिरोह के तीन गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three of Sundar Bhati gang arrested after firing on police
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे सुंदर भाटी गिरोह के तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- घंघोला गांव के सत्ते और दिल्ली के बिल्लू फौजी को लगी गोली
- आरोपियों के पास से पिस्टल, तमंचा और इनोवा कार बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागे सुंदर भाटी गिरोह के तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार देर रात ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घंघोला गांव निवासी सत्ते और दिल्ली निवासी बृजेश कुमार उर्फ बिल्लू फौजी पैर में गोली लग गई। वहीं तीसरे बदमाश को इलाहाबास गांव निवासी प्रिंस खारी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से इनोवा कार, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मियां खान ने बताया कि शनिवार को दनकौर पुलिस चेकिंग कर रही थी। रात में पुलिस ने इनोवा कार को रोकने का प्रयास किया। रुकने के बजाय इनोवा सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। ईकोटेक-1 थाना पुलिस और स्वाट टीम ने बदमाशोें की कार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय चौराहे के पास घेर लिया। बदमाशों ने वहां भी पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि प्रिंस खारी से पूछताछ की जा रही है। ईकोटेक-1 थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज केसों की दिल्ली आदि से जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी सुंदर भाटी के इशारे पर क्षेत्र में रंगदारी वसूलते थे। आरोपी सुंदर भाटी का डर दिखाकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहे थे।
विज्ञापन


रणदीप भाटी के परिवार को सता रहा एनकाउंटर का डर

ग्रेटर नोएडा। वेस्ट यूपी के गैंगस्टर अनिल दुजाना के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद शासन की लिस्ट में शामिल माफिया गैंगस्टर रणदीप भाटी के परिवार को भी डर सताने लगा है। रणदीप भाटी की पत्नी ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर पति और जेठ कुलवीर भाटी की सुरक्षा की मांग की है। रिठौरी गांव निवासी रणदीप भाटी की पत्नी ने मानवाधिकार आयोग को भेजे पत्र में कहा है कि हाल ही में उसके पति आदि पर जारचा थाने में केस दर्ज किया गया है। केस में चमन भाटी हत्या केस के गवाहों को धमकी देने का आरोप लगाया गया है। जबकि इस केस में गवाही हो चुकी है। आरती ने रणदीप भाटी को दिल्ली तिहाड़ जेल और कुलवीर भाटी को चित्रकूट जेल से पेशी पर ले जाने के दौरान जान को खतरा बताते हुए शिकायत की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed