फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three miscreants arrested for extortion of 20 lakhs

Noida News: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested for extortion of 20 lakhs
- तीनों लारेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर, पुरानी दिल्ली के कारोबारी को दी थी धमकी
विज्ञापन

- स्पेशल सेल ने जापानी पार्क, रोहिणी से दबोचा, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पुरानी दिल्ली के एक कारोबारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के शाप शूटर हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कृष्णा नगर निवासी उदित साध, नांगलोई निवासी अनीश कुमार और निहाल विहार निवासी मोहित गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 23 जून, 2023 को लाजपत राय मार्केट स्थित एक कारोबारी से बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देकर उससे 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। इस बाबत कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। स्पेशल सेल उत्तरी रेंज की टीम ने भी मामले की जांच शुरू की। निरीक्षक अरविंद कुमार, मान सिंह के नेतृत्व में टीम बदमाशों का पता लगाने में जुट गई। बदमाशों की लोकेशन यूपी, पंजाब और गुजरात के इलाकों में आने पर पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। बदमाश गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल नंबर और ठिकाने बदल रहे थे। 3 जुलाई को पुलिस ने बदमाशों को रोहिणी के जापानी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

------
तिहाड़ जेल में हुई थी दोस्ती:

जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश उदित साध दिल्ली में होल सेल मार्केट में कपड़े बेचता था और लाजपत राय मार्केट में एक दुकान भी चलाता था। वहां से एक थोक विक्रेता से 2015 में धोखाधड़ी के एक मामले में पहली बार तिहाड़ जेल गया। जेल में उसकी मुलाकात अनीश कुमार से हुई और वह खतरनाक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बदमाशों से भी मिला। इसके बाद उसने अपने साथियों अनीश कुमार और मोहित गुप्ता के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर निर्दोष व्यापारियों को धमकाने की आपराधिक साजिश रची। जांच में पता चला कि बदमाशों ने तिहाड़ जेल के पास से कारोबारी को फोन किया, ताकि जांच में पुलिस को लगे कि तिहाड़ जेल में बंद बदमाश ने धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने शिकायतकर्ता को धमकाने के लिए पिस्टल की भी व्यवस्था की। वहीं अनीश कुमार पर एक लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज है। साथ ही उसपर उत्तम नगर में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर 40 लाख रुपये की उगाही करने का मामला दर्ज है। दुष्कर्म के मामले में सजा होने के बाद वह जेल गया, जहां उसकी मुलाकात अन्य बदमाशों से हुई। वहीं मोहित गुप्ता नोएडा के एक होटल में काम करता था। वह लूटपाट के कई मामलों में शामिल है और करीब 8 सालों तक जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed