फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three members of an inter-state gang that committed thefts using duplicate keys arrested.

Noida News: डुप्लीकेट चाबी से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Three members of an inter-state gang that committed thefts using duplicate keys arrested.
डुप्लीकेट चाबी से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर दिल्ली-एनसीआर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की बाइक, 400 से अधिक बनी और अधबनी चाबियां तथा ताला खोलने और चाबी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया, शुक्रवार रात सेक्टर-29 स्थित गंगा अपार्टमेंट के गेट नंबर-दो के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान मध्य प्रदेश के खरगोन निवासी रमेश सिंह बडोले उर्फ रूप सिंह, जयपाल सिंह और किशन के रूप में हुई। बाइक के दस्तावेज नहीं मिलने पर जांच की गई तो वह दिल्ली से चोरी की निकली। तलाशी में आरोपियों के बैग से 400 से अधिक बनी और अधबनी चाबियां, चाबी तैयार करने के उपकरण, रेती, प्लास, पेचकस, संडासी, लोहे की मिहानी और अन्य औजार बरामद हुए। तीनों के पास से तीन चाकू भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चाबी बनाने का काम करने के बहाने घर-घर घूमते थे। इस दौरान यदि कोई उन्हें अलमारी या तिजोरी की चाबी बनवाने के लिए बुलाता था तो मौका मिलते ही नकदी और जेवरात चोरी कर लेते थे। इसके अलावा बंद पड़े मकानों के ताले खोलना और सुनसान स्थानों पर खड़ी बाइकों की डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करना भी उनके गिरोह का तरीका था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed