{"_id":"6182c12297c90d3a24581c1c","slug":"three-members-of-a-gang-accused-of-stealing-more-than-20-vehicles-three-bikes-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: 20 से अधिक वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: 20 से अधिक वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
Wed, 03 Nov 2021 10:34 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:34 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी राजकुमार उर्फ गिरीश उर्फ अरविंद, कृष्णा और ब्रजेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को सेक्टर-49 पुलिस ने बरौला टी-प्वाइंट से गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी राजकुमार उर्फ गिरीश उर्फ अरविंद, कृष्णा और ब्रजेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तीनों फिलहाल ग्रेनो के देवाला गांव में किराये पर रहते थे। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर में 20 से अधिक वाहनों की चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपी कैब बुक कराने के बाद ड्राइवर को बंधक बनाकर वाहन लूट कर फरार हो जाते हैं। गिरोह में 15 से अधिक बदमाश हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-49 पुलिस कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात को पुलिस गश्त कर रही थी। बरौला टी प्वाइंट के पास तीन बाइकों पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने तीन बाइक चोरी की बात कबूल ली। उनको सूरजपुर, सेक्टर-24 और न्यू अशोक नगर थानाक्षेत्रों से चोरी किया गया था।
विज्ञापन
तीनों बदमाश बाइक बेचने के लिए देवला से नोएडा आए थे। आरोपियों ने 20 से अधिक बाइक चुराने की बात कबूल की है। फिलहाल और बाइक बरामद करने का प्रयास जारी है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आनलाइन कैब की बुकिंग करके सुनसान जगह देखते ही चालक को बंधक बनाकर वाहन लूट लेते थे।
उनके पूरे गिरोह के 15 बदमाश है। आरोपियों ने लूटी व चोरी की गई बाइक दिल्ली और नोएडा में बेचने की बात कबूली है। कुछ दिन पहले बदमाशों ने सियाज कार जस्ट डायल से बुक की, जिसमें सूरजपुर से ग्वालियर के लिए गए थे। बदमाशों ने चालक को हस्तिनापुर के पास बंधक बनाकर लूट लिया। इस तरह 10 से अधिक गाड़ियों को लूट चुके हैं।