फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three main roads of the district will become four lane

जिले की तीन मुख्य सड़के बनेंगी फोरलेन

Sun, 09 Jan 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Three main roads of the district will become four lane
नूंह। जिले में यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 3 मार्गों के फोरलेन बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। लंबे समय से जिले के स्टेट हाईवे में नूंह से पलवल, नगीना से होडल व होडल से बिलासपुर चौक वाया नूंह तावडू को फोरलेन बनाने की मांग की जा रही थी। इन मार्गों के चौड़ीकरण के लिए नूंह विधायक आफताब अहमद ने भी अपने स्तर पर काफी प्रयास कर विभाग को चिट्ठी लिखी थी। नगीना से होडल रोड की लंबाई 40 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर लगभग 150 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

होडल से बिलासपुर चौक वाया नूंह तावडू मार्ग की लंबाई 71 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर लगभग 600 करोड़ के बजट बनाया है। इसी मार्ग पर ही नूंह में दो किलोमीटर का एलिवेटेड फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। इससे जिला मुख्यालय पर यातायात किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय नूंह से पड़ोस के पलवल जिले को जाने वाले मार्ग को भी फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 किलोमीटर के इस मार्ग पर लगभग 130 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इन मार्गों के बनने से निश्चित तौर पर जिले के विकास को गति मिलेगी। विभाग द्वारा मार्गों के बनाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे सैद्धांतिक मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

यातायात होगा सुगम
जिले के ये तीन मुख्य मार्ग काफी समय पूर्व फोरलेन बन जाने थे, लेकिन देर से सही अब एक बार इनके सरकार द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी से बड़ी उम्मीद जगी है इनके बनने से न केवल जिले में यातायात सुगम होगा बल्कि लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत बनेंगे। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मार्गों के बनने से निश्चित ही जिलेवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की भी है घोषणा
नूंह के पूर्व विधायक भाजपा नेता जािकर हुसैन ने फिरोजपुर झिरका की महुं चोपड़ा रैली में होडल से रेवाड़ी वाया नूंह तावडू मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग रखी थी। सीएम ने इसके बाद पूर्व की योजना के अनुसार इसकी घोषणा की थी। इन मार्गों से पहले सरकार द्वारा नूंह से अलवर मार्ग को फोरलेन बनाने की तैयारी की जा रही है। इस मार्ग के डीपीआर बनाने का टेंडर प्राप्त हो चुका है और जल्द ही सर्वे का कार्य चालू होगा। इसके बाद इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता शमसेर सिंह ने बताया कि सैद्धांतिक मंजूरी के बाद डीपीआर रिपोर्ट तैयार करने के लिए बजट अनुमान एचएसआरडीसी (हरियाणा राज्य एवं सड़क एवं पुल विकास निगम) के माध्यम से जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद आगामी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed