फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three lives got stuck in the flood while trying to save the Ashgourd crop

Noida News: पेठे की फसल बचाने के चक्कर में बाढ़ में फंसी तीन जानें

Thu, 04 Sep 2025 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Three lives got stuck in the flood while trying to save the Ashgourd crop
फोटो:----------------
विज्ञापन

- सेक्टर-150 के पास डूब क्षेत्र में पुश्ता से तीन किमी अंदर फंसे थे तीन लोग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 के डूब क्षेत्र में एक परिवार के तीन सदस्य फसल बचाने के चक्कर में बाढ़ के बीच फंस गए। 20 घंटे से भी अधिक समय तक तीनों खेत में बने मचान पर मदद मिलने का इंतजार करते रहें। उनके साथ कुछ मवेशी भी थे। बुधवार को वीडियो मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने बचाव अभियान चलाया। करीब पांच घंटे तक चले अभियान के बाद तीनों को नाव से बाहर निकाल लिया गया।

जिला प्रशासन के डूब क्षेत्र निवासी जितेंद्र खेती करते हैं। इस समय उन्होंने पेठे की फसल लगा रखी थी। मंगलवार शाम नदी का जल स्तर बढ़ने पर जितेंद्र परिजनों के साथ सब्जी को बाहर निकलने लगे। इस बीच पानी तेजी से बढ़ने लगा। जितेंद्र ने परिवार की महिला और बच्चों को किसी तरह वहां से भेज दिया। परिवार के दो सदस्यों संग फसल बचाने में जुटे रहे। जलस्तर ज्यादा बढ़ जाने पर वह बाहर नहीं आ सके। तीनों ने खेेत में बने मचान पर शरण ली। पूरी रात तीनों ने मचान पर बिताई। जहां पानी की तेज आवाज से वो डर के साये में रहे। बुधवार को उन्होंने फोन से वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा। प्रशासनिक अधिकारियों तक वीडियो पहुंचते ही बचाव अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सदर तहसील की नायब तहसीलदार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे नाव से कुछ लोगों को अंदर रेस्क्यू करने भेजा गया। करीब 5 घंटे बाद तीनों को बाहर निकला गया। उनके साथ कुछ मवेशी को भी बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन


150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
झट्टा गांव के पास भी करीब 150 लोग बाढ़ क्षेत्र से बाहर निकल आए। सभी डूब क्षेत्र में ही वेस्टर्न कॉरिडोर के पुल के नीचे रूक गए। कुछ ही देर में वहां भी पानी पहुंच गया। आसपास के लोगों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद नायब तहसीलदार टीम के साथ वहां पहुंची और सभी को वहां से बाहर निकाला। अफसरों ने बताया कि सभी को शरणालय में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed