{"_id":"69ad783b97404bc0a70ebead","slug":"three-lakh-copies-of-up-board-will-be-evaluated-at-two-centres-noida-news-c-23-1-lko1064-89525-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो केंद्रों पर होगा यूपी बोर्ड की तीन लाख कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो केंद्रों पर होगा यूपी बोर्ड की तीन लाख कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
- 18 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शिक्षक जांचेंगे कॉपियां
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से जनपद के दो केंद्रों पर शुरू होगा। सेक्टर-12 स्थित जीजीआईसी और बादलपुर के कुमारी मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटर-हाईस्कूल की करीब तीन लाख कॉपियां जांची जाएंगी। एक अप्रैल तक मूल्यांकन प्रक्रिया चलेगी। इसे पारदर्शी बनाए रखने के लिए परिषद ने सख्त निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी स्तर पर मौखिक, लिखित, डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उत्तर पुस्तिका अथवा मूल्यांकन से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। गोपनीयता भंग होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मूल्यांकन खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक ट्रक के साथ दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
जनपद में एक पर्यवेक्षक होगा नियुक्त
मूल्यांकन की निगरानी के लिए जिले में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। दोनों केंद्रों पर करीब 400 से अधिक शिक्षक उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। हर मूल्यांकन केंद्र पर जिलाधिकारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मूल्यांकन का काम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा। इसकी कनेक्टिविटी जनपद तथा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से होगी। इस काम को करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वारा शिक्षकों को परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे।