फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three laborers electrocuted, two died

Noida News: निर्माणाधीन होटल में तीन मजदूरों को करंट लगा, दो की मौत

Wed, 08 Feb 2023 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Three laborers electrocuted, two died
निर्माणाधीन होटल में तीन मजदूरों को लगा करंट, दो की मौत
विज्ञापन


- बरौला में सोमवार को हुआ था हादसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

- होटल के तीन मालिकों और दो ठेकेदारों पर केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बरौला गांव में निर्माणाधीन होटल की लेंटर डालते वक्त लिफ्ट में करंट उतरने से तीन मजदूर झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में नोएडा के प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को इलाज के दौरान दो मजदूरों सर्वोदय और दिवाकर ने दम तोड़ दिया। मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने होटल के तीन मालिकों अनिल चौहान, अजय चौहान और सुनील चौहान समेत दो ठेकेदारों निजाम और कोमल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं तीसरे घायल मनोज का इलाज जारी है।
कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित बरौला गांव में चौहान होटल का निर्माण चल रहा है। होटल निर्माण के लिए छह फरवरी को लेंटर डाला जा रहा था। शाम के समय लेंटर डालने वाली मशीन में करंट आ गया। इसके चपेट में आकर तीन मजदूर झुलस गए थे। मूल रूप से बिहार निवासी और फिलहाल बरौला गांव में किराए पर रहने वाले देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके गांव के 10 लोग वहां रहते हैं। छह फरवरी को वह अपने साथियों संग बरौला गांव में बन रहे होटल में लिंटर डालने के लिए गए थे। इस दौरान उसके चचेरे भाई सर्वोदय, दिवाकर और मनोज कंक्रीट ऊपर ले जाने वाली लिफ्ट में करंट आ जाने के गंभीर रूप से झुलस गए। जिसमें इलाज के दौरान उनके चचेरे भाई सर्वोदय और दिवाकर की मौत हो गई। वहीं मनोज का अभी सेक्टर 41 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया लिफ्ट में करंट तार को सेट करने के दौरान अचानक से जनरेटर स्टार्ट कर देने से उतरा था। हाई पावर का जनरेटर होने के कारण उनके तीनों साथी गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन



साइट पर सुरक्षा के नहीं थे इंतजाम
पीड़ित पक्ष ने मामले में होटल मालिक और ठेकेदार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि साइट पर सुरक्षा को लेकर कोई उपाय नहीं किए गए थे। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि दिवाकर की मौत के बाद आरोपियों ने चुपके से एंबुलेंस कर शव बिहार भेज दिया। पीड़ित ने जब इस बाबत पूछताछ की तो उन्हें धमकाया गया। साथ ही पुलिस को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed