{"_id":"5fd90a7a8ebc3e41d57c2fb0","slug":"three-killed-in-accident-including-daughter-of-hinduist-leader-grnoida-news-noi554138883","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से एसयूवी सवार हिंदूवादी नेता की बेटी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से एसयूवी सवार हिंदूवादी नेता की बेटी समेत तीन की मौत
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो।
- फोटो : Grnoida
डंपर की टक्कर से एसयूवी सवार हिंदूवादी नेता की बेटी समेत तीन की मौत
जेवर/ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात करीब 1:30 बजे अनियंत्रित डंपर ने डिवाइडर तोड़कर आगार से दिल्ली जा रही एसयूवी में टक्कर मार दी। हादसे में एसयूवी सवार शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर) के कद्दावर नेता हिंदू वाहिनी के देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता के छोटे भाई दिनेश की पत्नी अनीता गुप्ता (35), बेटी रिंकी गुप्ता (22), शोहरतगढ़ के ही चालक पवन दुबे (40) पुत्र नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायल सुभाष गुप्ता और उनकी भतीजी सुमन को नोएडा के अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है। सुभाष गुप्ता के बेटे ने साजिश का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद हादसे में तीनों की मौत का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थ नगर के शोहरतगढ़ निवासी सुभाष गुप्ता सोमवार देर रात अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। वहां मैक्स अस्पताल में उनके भाई भोलानाथ की पत्नी नीरा देवी की किडनी प्रत्यारोपण होना था। जैसे ही उनकी एसयूवी जीरो से 32 किमी. पर दयानतपुर गांव के पास पहुंची, ग्रेटर नोएडा की ओर से जेवर की ओर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा-ग्रेनो मार्ग पर पहुंच गया। डंपर ने सामने से आ रही एसयूवी में टक्कर मार दी। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई एसयूवी में पांचों सवार बुरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कटर से एसयूवी को काटकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
बेटे सौरभ ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
हादसे की सूचना पर मंगलवार सुबह घटना स्थल पर पहुंचे सुभाष गुप्ता के बेटे सौरभ गुप्ता ने कहा कि बालू खाली कर लौट रहे डंपर ने पहले 40 मीटर तक डिवाइडर को तोड़ा है। इसके बाद एसयूवी को टक्कर मारकर उसे 30 मीटर तक घसीटते ले गया। इससे लगता है कि यह हादसा नहीं साजिश है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
कद्दावर नेता हैं सुभाष, पत्नी तीन बार से नगर पंचायत अध्यक्ष हैं
शोहरतरगढ़ निवासी सुभाष गुप्ता हिन्दू युवा वाहिनी देवीपाटन के मंडल प्रभारी हैं। पत्नी बबीता लगातार तीसरी बार शोहरतगढ़ की नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं।
मार्ग के बीच में 10 फुट ऊंचे पेड़ लगे हैं। वहीं, रात में दूसरी ओर सामने से आ रहे वाहन को पहचानना भी मुश्किल होता है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार भी तेज होती है। प्रथम दृष्टया जान बूझकर टक्कर मारने की संभावना नहीं लग रही। परिजन तहरीर देंगे तो उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन