फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three including two foreigners arrested with hashish worth Rs 30 crore

Noida News: 30 करोड़ की हशीश के साथ दो विदेशियों समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Three including two foreigners arrested with hashish worth Rs 30 crore
-नेपाल से लाकर भारत में सप्लाई करते थे आरोपी बदमाश
विज्ञापन

-तस्करी के लिए सोशल मीडिया का किया जाता था इस्तेमाल
-1.68 लाख रुपये, मोबाइल और एक मारुति कार बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो नेपाली नागरिकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुद्धि, पहलमान बुड्ढा मगर उर्फ पहलमान, कैली बहादुर अरगेजा उर्फ धन बहादुर के कब्जे से उत्तम गुणवत्ता वाली करीब 63 किलोग्राम हशीश बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे नेपाल सीमा से भारत में तस्करी कर लाया गया था और दिल्ली और विदेशों में इसकी आपूर्ति की जानी थी। इनके कब्जे से हशीश को बेचकर मिले 1.68 लाख रुपये, कई मोबाइल फोन और गुप्त कैविटी वाली एक मारुति कार भी जब्त की गई।
स्पेशल सेल की ट्रांस यमुना रेंज के पास सूचना थी कि एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ ड्रग कार्टेल नेपाल से दिल्ली/एनसीआर तक हशीश की आपूर्ति और विदेशों में तस्करी कर रहा है। इस सूचना को दो से तीन महीने तक विकसित किया गया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार और इंस्पेक्टर विनीत कुमार तेवतिया के नेतृत्व में एक टीम को विशेष जानकारी मिली कि सुद्धि नाम का एक व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट चलाने वाले उमेश यादव और साहिल थापा के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी गतिविधियों में लिप्त है। नेपाल से चरस (हशीश) की खेप मंगाने के बाद सुद्धि यूपी नंबर की स्विफ्ट कार से उमेश यादव और साहिल के सहयोगियों को देने के लिए दिल्ली के गाजीपुर स्थित पेपर मार्केट आएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार की टीम ने यहां घेराबंदी कर बहराइच, उत्तर प्रदेश निवासी सुद्धि पुत्र स्व. प्यारे लाल को मारुति स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार की पिछली सीट के पीछे बने गुप्त जगह से 32 किलोग्राम उत्तम गुणवत्ता वाली हशीश बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर नेपाली नागरिक और इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के सरगना पहलमान बुद्ध मगर को सफदरजंग एंक्लेव एरिया से गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि इसके कब्जे से अर्जुन नगर से उसके किराये के आवास से लगभग 29 किलोग्राम हशीश और 168000 रुपये बरामद किए गए। इसकी निशानदेही पर अन्य नेपाली नागरिक और इस सिंडिकेट के सदस्य कैली बहादुर अर्गेजा उर्फ धन बहादुर को चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, आउटर रिंग रोड, दिल्ली के पास से 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बैग से 1.5 किलो हशीश बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed