{"_id":"6404e61c8ea88b02630a7834","slug":"three-including-driver-security-guard-were-abducted-in-dispute-with-builder-noida-news-c-1-noi1096-323861-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिल्डर से विवाद में चालक-सुरक्षा गार्ड समेत तीन को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिल्डर से विवाद में चालक-सुरक्षा गार्ड समेत तीन को किया अगवा
विज्ञापन
बिल्डर से विवाद में चालक-सुरक्षा गार्ड समेत तीन को किया अगवा
- पुलिस से शिकायत के बाद महामाया फ्लाईओवर के पास तीनों को छोड़कर भागे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 के एच ब्लॉक स्थित वर्धा बिल्डर के यहां कार्यरत चालक इमरान, राम और सुरक्षा गार्ड पप्पू को हथियारबंद आरोपियों ने अगवा कर लिया। दरअसल आरोपियों का बिल्डर के साथ एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण वह कार्यालय पर बिल्डर को तलाशने आए थे। लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर आरोपी महामाया फ्लाईओवर के समीप तीनों को छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित चालक इमरान ने सेक्टर-63 थाने में राहुल शर्मा उर्फ फिरासत अली, अंकित शर्मा उर्फ शादाब अली, अरूण शर्मा उर्फ मोहम्मद हारुण, हामिद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि दो मार्च की रात वर्धा बिल्डर के कार्यालय पर वह, चालक राम व सुरक्षा गार्ड पप्पू के साथ बैठे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस होकर आए आरोपियों ने मारपीट की और मालिक बिलाल का पता पूछने लगे। पता न बताने पर आरोपियों ने तीनों को बंधक बना लिया और अपने साथ ले गए। इसकी सूचना इमरान के भाई गुड्डूू ने पुलिस को दे दी। पुलिस की कॉल इमरान के फोन पर आते ही आरोपी उन्हें महामाया फ्लाईओवर के समीप फेंक कर फरार हो गए। थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।