{"_id":"62800e9143d7dd4b201c4695","slug":"three-including-a-friend-did-a-gang-rape-on-the-pretext-of-moving-the-girl-noida-news-noi648598983","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को घुमाने के बहाने दोस्त सहित तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को घुमाने के बहाने दोस्त सहित तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
नोएडा। युवती को घुमाने के बहाने बृहस्पतिवार देर रात उसका दोस्त सेक्टर-12 के शिमला पार्क ले गया। इसके बाद पार्क में पहले से मौजूद दो दोस्तों के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-24 थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार रात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की दोस्ती जलमार्ग सेक्टर-1 निवासी रणजीत से थी। बृहस्पतिवार शाम को रणजीत युवती को घुमाने के बहाने ले गया था। काफी देर तक शहर में अगल-अलग जगहों पर युवती के साथ घूमता रहा। रात को करीब 11:45 बजे वह युवती को शिमला पार्क लेकर पहुंचा। इस दौरान रणजीत के दो दोस्त हरौला निवासी पंकज और जलमार्ग सेक्टर-1 निवासी अमित पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात मोरना बस स्टैंड के पास चाय की दुकान से रणजीत और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक और तमंचा बरामद किया है। तीसरा आरोपी अमित फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।
नाबालिग ने बनाई थी बाथरूम में नहाती महिला की वीडियो
ग्रेटर नोएडा। अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में बाथरूम में नहाती महिला का खिड़की के बाहर से वीडियो नाबालिग ने बनाया था। महिला के पति व अन्य निवासियों ने वीडियो की मदद से नाबालिग को तलाशकर पुलिस के सुपुर्द किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और निवासी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। नाबालिग का मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, लगभग तीन सप्ताह पहले ग्रेनो वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसाइटी के सीसीटीवी में एक लड़का बाथरूम की खिड़की पर चढ़कर मोबाइल से वीडियो बनाता हुआ कैद हुआ था। लोगों ने आरोप लगाया था कि आरोपी बाथरूम में नहाती महिलाओं के वीडियो बनाता है। ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, मामले में बिसरख कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को महिला के पति व अन्य लोगों ने नाबालिग को सोसाइटी के पास ही मार्केट में देखा और पहचान कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है। वह क्षेत्र के गांव में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को कब्जे में लिया है। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और उसमें सेव वीडियो खंगालकर जांच की जा रही है।