फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three fraudsters arrested for opening fake accounts of authority

Noida News: लखनऊ, गाजियाबाद और बुलंदशहर सहित सभी केंद्रों के ध्यानार्थ - प्राधिकरण के फर्जी खाता खुलवाने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three fraudsters arrested for opening fake accounts of authority
लखनऊ, गाजियाबाद और बुलंदशहर सहित सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------------------------------------

प्राधिकरण के फर्जी खाता खुलवाने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार

नोएडा प्राधिकरण के खाते से 3.90 करोड़ रुपये निकालने का मामला

मास्टरमाइंड मनु पोला के साथ जालसाजी गिरोह में शामिल थे तीनों


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अफसर बनकर नोएडा प्राधिकरण के खाते से 3.90 करोड़ रुपये निकालने के मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों की पहचान मुरादनगर, गाजियाबाद निवासी सुधीर चौधरी, बुलंदशहर निवासी मुरारी जाटव और लखनऊ निवासी राजेश बाबू के रूप में हुई है। तीनों प्राधिकरण के फर्जी खाता खुलवाने में शामिल थे और इन्हीं के घर पर फर्जीवाड़े की साजिश रची जाती थी। आरोपियों के पास से प्राधिकरण के चार फर्जी पत्र और दो फर्जी एफडी बरामद हुआ है। पुलिस ने पांच लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। मामले में एक आरोपी अब्दुल खादर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-62 स्थित बैंक ऑफ इंडिया के खाते से जालसाजों ने 3.90 करोड़ का ट्रांजेक्शन कर लिया गया था। आरोपी नौ करोड़ रुपये और निकाले जा रहे थे, तब इस फर्जीवाड़े का पता चला। गिरफ्तार तीनों आरोपी मास्टरमाइंड मनु पोला की टीम में थे। तीनों की भूमिका बैंक ऑफ इंडिया में प्राधिकरण के नाम पर तीन फर्जी खाते खुलवाने में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों ने ही मनु पोला की साजिश के मुताबिक बैंक में फर्जी खाता खुलवाने के बाद 100-100 करोड़ की दो एफडी के फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक में दी थी। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि फर्जीवाड़ा मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---

राजेश के घर होती थी आराेपियों की बैठक

आरोपी राजेश बाबू मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है। वह कुछ महीने पहले मनु पोला के साथ हो गया। इसके लिए राजेश ने नोएडा सेक्टर-34 में किराए पर एक घर लिया। इसी घर में मनु पोला समेत अन्य आरोपियों सुधीर चौधरी, अब्दुल, मुरारी, त्यागी, मिश्रा और राजेश पांडेय की बैठक होती थी। पुलिस मनु पोला के अलावा त्यागी, मिश्रा और राजेश पांडेय को तलाश रही है। फर्जीवाड़े की रकम में से मनु पोला ने राजेश को आठ लाख रुपये दिए थे। राजेश ने इनमें से पांच लाख रुपये अपने फूफा सुंदर लाल के खाते में ट्रांसफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed