फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three dengue and two malaria patients were found

Noida News: डेंगू के तीन और मलेरिया के दो मरीज मिले

Tue, 01 Sep 2026 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Three dengue and two malaria patients were found
-स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू मरीजों की कुल संख्या 57 और मलेरिया के मरीजों की संख्या 41 हो गई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर




नोएडा। स्वाइन फ्लू के बीच डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिला मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को 24 घंटे में डेंगू के तीन और मलेरिया के दो नए मरीज मिले हैं। ऐसे में डेंगू के कुल 57 और मलेरिया के कुल 41 मरीज हो चुके हैं।



सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू और मलेरिया के सभी मरीजों की हालत ठीक है। किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। डेंगू के दो मरीज बिसरख और एक मरीज मंडी श्याम नगर के आसपास का निवासी है। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से रोजाना सर्वे किया जा रहा है। जिन जगहों पर डेंगू और मलेरिया के मरीज मिले हैं, वहां आसपास फॉगिंग करवाई जा रही है और एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जा रहा है। इसके अलावा, यदि आसपास के लोगों की हालत संदिग्ध लगेगी तो उनकी भी डेंगू और मलेरिया की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन




इन बातों का रखें ध्यान



बता दें कि बारिश का सीजन धीमा पड़ते ही डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि लोगों को खुद ही जागरूक रहने की जरूरत है। अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें। इसके अलावा फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। घरों में मच्छरों से बचाव करें। मच्छरदानी लगाकर या ऑलआउट लगाकर सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed