फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three-day book exhibition begins at AIIMS

Noida News: एम्स में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी शुरू

Thu, 20 Nov 2025 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 20 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three-day book exhibition begins at AIIMS
13 एम्स के केंद्रीय  पुस्तकालय में  पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन करती एम्स निदेशक प्रो.मीनू सिंह
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के केंद्रीय पुस्तकालय में चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम व उच्च गुणवत्ता वाली पुस्तकों को प्रदर्शित करने वाली एक तीन दिवसीय मेडिकल पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा छात्रों और पेशेवरों को सर्वोत्तम शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना और उन्हें आधुनिक चिकित्सा साहित्य से परिचित कराना है।बुधवार को पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह और डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों और शिक्षकों को नवीनतम, साक्ष्य-आधारित व पाठ्यक्रम से संबंधित पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाने का अवसर प्रदान करेगी। इससे न केवल मेडिकल के छात्र लाभान्वित होंगे बल्कि संकाय सदस्यों व अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों को भी लाभ प्राप्त होगा। डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने छात्रों और शिक्षकों के बीच पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने में पुस्तकालय टीम के प्रयासों की सराहना की। कहा कि पुस्तकालय में पुस्तकों के महत्व को रचनात्मक और आकर्षक तरीके से संजोया गया है। पुस्तकालयाध्यक्ष व सूचना अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल बुक प्रदर्शनी में मेडिकल, शल्य चिकित्सा, बाल रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, रेडियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थो, पल्मोनरी, गायनी, मेडिसिन जैसे विभिन्न विशिष्ट विषयों की नवीनतम पाठ्यपुस्तकें, संदर्भ पुस्तकें, नैदानिक नियमावली और अद्यतन संस्करण उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में कई ख्यात प्रकाशकों की पुस्तकें प्रदर्शित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed