{"_id":"5d74098b8ebc3e016f0b16ce","slug":"three-crooks-who-robbed-50-mobiles-arrested-grnoida-news-noi4598923126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ 50 मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ 50 मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। ताबड़तोड़ मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को बीटा-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गौतमबुद्धनगर और दिल्ली में करीब 50 वारदातों को अंजाम दे चुके थे। इतना ही नहीं एक ही दिन में दस मोबाइल लूट की वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए 20 मोबाइल, वारदात में प्रयोग की गईं कई नीली अपाचे बाइक और 5500 रुपये बरामद किए हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश लगातार राहगीरों से मोबाइल लूट रहे थे। बीटा-2 थाना क्षेत्र में लगभग रोजाना अपाचे बाइक सवार बदमाश वारदात कर रहे थे। आरोपी बाजार व मॉल जाने के रास्ते से गुजर रहे लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे। सभी थाना पुलिस को उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
शुक्रवार रात बीटा-टू थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय अपनी टीम के साथ जगत फार्म गोल चक्कर से बीटा सेक्टर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। बदमाशों की पहचान शीला कालोनी थाना टप्पल जिला अलीगढ़ निवासी शाहरुख, गांव भमरा गुलावठी निवासी शाहरुख उर्फ टेढ़ा और राजस्थान के जिला भरतपुर के लाडलाका गांव निवासी साजिद के रूप में हुई। आरोपियों ने अकेले बीटा-2 थाना क्षेत्र में 16 वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी साजिद की मदद से राजस्थान में आम लोगों को पैसे की मजबूरी बताकर मोबाइल बेच देते थे।