फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three crooks of thief gang arrested

लग्जरी कार से सोसाइटी में घुसकर चोरी करने वाले 3 धरे

Sun, 07 Feb 2021 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three crooks of thief gang arrested
नोएडा। ब्रांडेड कपड़े पहन एक्सयूवी कार से सोसाइटियों में प्रवेश कर घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का शनिवार को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार उनसे एक्सयूवी 500 कार, 10 हजार रुपये, चोरी किए गए चांदी के बर्तन, आभूषण, डेढ़ लाख रुपये कीमत की घड़ी, 8 मोबाइल, आरी, ड्रिल, दो इंटरनेट डोंगल आदि बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चोरी की रकम से आरोपी लग्जरी लाइफ जीते थे। ब्रांडेड कपड़े इसलिए पहनते थे ताकि सोसाइटी में घुसते समय कोई उन पर शक नहीं करे। गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को डीसीपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के डीसीपी राजेश एस ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की टीम ने सेक्टर-6 से संगम विहार दिल्ली निवासी संजय पहाड़िया, सुरेश उर्फ चाचा और नांगलोई निवासी जावेद को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया कि संजय पहाड़िया गिरोह का सरगना है। संजय वर्ष 2003 से चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में 50 से अधिक केस दर्ज हैं। हाल के दिनों में आरोपियों ने कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के कई पॉश इलाकों में चोरी की वारदात की थीं। डीसीपी के अनुसार आरोपी ब्रांडेड कपड़े पहनकर एक्सयूवी कार से किसी भी सेक्टर और सोसाइटी में घुस जाते और आरओ लगाने के बहाने घरों की रेकी करते थे। मौका पाकर घरों में चोरी करते और कार में सामान रखकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

कार पर बार एसोसिएशन का स्टीकर
डीसीपी ने बताया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर की पॉश सोसाइटी में चोरी करते थे। पुलिस के सर्विलांस सिस्टम से बचने के लिए वारदात के दौरान अपने मोबाइल फोन ऑफ कर लेते थे। आरोपियों की कार पर बार एसोसिएशन का स्टीकर होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर चोर के नाम से जाना जाता है सरगना
गिरोह का सरगना संजय पहाड़िया मूल रूप से ग्राम बिलावली, थाना खेरागढ़, आगरा का रहने वाला है। उसे सुपर चोर के नाम से भी जाना जाता है। सरगना पर दिल्ली के संगम विहार, सरिता विहार, आरके पुरम, हौजखास, कालकाजी, मालवीय नगर बसंतकुंज सहित अन्य थानों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed