{"_id":"69051bf865b8933d9b092117","slug":"three-candidates-in-the-race-for-chairman-na-news-c-56-1-sali1016-139601-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में
Sat, 01 Nov 2025 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई है। बार भवन स्थित चुनाव कार्यालय में चार और प्रत्याशियों ने आखिरी दिन नामांकन फाॅर्म खरीदे। विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं द्वारा निर्धारित समय शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार भारद्वाज, पवन कुमार शर्मा और दिनेश कुमार बंसल ने नामांकन दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार शर्मा, सचिव पद के लिए ललित कुमार उपमन्यु और विनोद कुमार शर्मा ''बंटी'' ने नामांकन दाखिल किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए भगवती प्रसाद बघेल और कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए संदीप कुमार और ममता कौशिक मैदान में हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए गोविंद शरण गोस्वामी और अखिलेश कुमार ''प्रेमी'' ने नामांकन किया है। सह सचिव प्रथम पद के लिए कुमारी प्रियंका एवं संजय वार्ष्णेय, सह सचिव द्वितीय पद के लिए भूपेंद्र प्रताप सिंह एवं सुरेंद्र सिंह, जबकि सह-सचिव तृतीय पद के लिए दीपक कुमार लवानिया ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों पर विचार तीन नवंबर को दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। नामांकन वापसी की तिथि चार नवंबर को दोपहर दो से शाम चार बजे तक निर्धारित है। 14 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी अजय किशोर अरोड़ा, चुनाव अधिकारी दिगंबर सिंह सिसोदिया, दिनेश कुमार देशमुख, ठा. रवींद्रपाल सिंह, अजय कुमार गुप्ता, प्रवीण उर्फ पिंटू चौधरी, कृष्णकांत शर्मा उपस्थित रहे।