{"_id":"6adc9952e23afd6e060d8371","slug":"three-bullet-motorcycles-found-running-with-modified-silencers-and-no-number-plates-fined-63000-rupees-in-jhan-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट दौड़ रही तीन बुलेट पकड़ीं, 63 हजार का लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट दौड़ रही तीन बुलेट पकड़ीं, 63 हजार का लगा जुर्माना
Sat, 24 Oct 2026 05:16 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:16 PM IST
सार
मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बिना चल रही तीन बुलेट पर कार्रवाई की गई। टी आई देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में अलग-अलग स्थानों पर पकड़ी गईं इन बुलेट पर कुल 63,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बिना चल रही तीन बुलेट पर कार्रवाई की गई। टी आई देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में अलग-अलग स्थानों पर पकड़ी गईं इन बुलेट पर कुल 63,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
नंदनपुरा में पकड़ी गई बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर और नंबर प्लेट नहीं थी। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। वाहन को 24,000 रुपये में सीज किया गया। इसी तरह जेल चौराहे पर पकड़ी गई दूसरी बुलेट में पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। इसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था और चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इस बुलेट को 23,000 रुपये में सीज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, आरटीओ तिराहे पर पकड़ी गई तीसरी बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर और नंबर प्लेट नहीं मिली। इस वाहन का 16,000 रुपये का चालान किया गया। सी यू ट्रैफिक मुकेश सिंह के मुताबिक तीनों वाहनों पर कुल 63,000 रुपये की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन