फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three brothers and sisters riding a bike died in a road accident in Greater Noida

एक ही मोटरसाइकिल पर थे चारों: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी दो बहनों की मौत; बहन की सहेली घायल

Fri, 12 Apr 2024 09:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Apr 2024 09:17 PM IST
सार

मृतकों की पहचान सुरेन्द्र सिंह (28), शैली उम्र करीब 26 वर्ष और अंशू उम्र करीब 14 वर्ष के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों कासना से एक शादी समारोह से वापस अपने घर कुलेसरा थाना ईकोटेक-3 जा रहे थे।

विज्ञापन
Three brothers and sisters riding a bike died in a road accident in Greater Noida
मृतक सुरेंद्र, शैली और अंशू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्र में परी चौक पर शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। इसमें बाइक चला रहे सुरेंद्र सिंह (28) और उनकी दो बहनों शैली (26) व अंशू (14) की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार सिम्मी घायल हो गई। 

विज्ञापन

कासना में शादी समारोह से चारों लोग एक बाइक पर सवार अपने घर थाना कुलेसरा गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में अब सिर्फ एक बेटा बचा है। घटना के बाद माता-पिता बदहवास हो गए और रिश्तेदार भी बेहाल हैं। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना ईकोटेक-3 के कुलेसरा गांव स्थित मधुबन विहार कालोनी में शिव सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह औद्योगिक क्षेत्र में एक बल्व बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को उनका बेटा सुरेंद्र सिंह अपनी बहन शैली व अंशू के साथ कासना में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी के बाद रात करीब 2.30 बजे सुरेंद्र सिंह अपनी स्प्लेंडर बाइक पर अपनी दोनों बहनों को लेकर घर आने लगे तो उसी दौरान शैली की सहेली सिम्मी ने कहा कि उसे भी वह अपने साथ ले चलें। 

विज्ञापन

चारों लोग एक बाइक पर किसी तरह घर के लिए चले। तड़के करीब 3 बजे परी चौक के पास सुरेंद्र सिंह की बाइक को एक अज्ञात बडे़ वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। इतना ही नहीं दुर्घटना के दौरान बाइक दूर तक घिसटती चली गई्र और बाइक बुरी चकनाचूर हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में शैली और अंशू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया। शुक्रवार दोपहर को सुरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुरेंद्र अविवाहित थे और लाइटें बनाने वाली निजी कंपनी में काम करते थे। इस हादसे में शिव सिंह ने अपने तीन बच्चों को खो दिया है। अब केवल उनका छोटा बेटा शिवम बचा है जो ग्रेटर नोएडा में ही एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed