{"_id":"5f04b9b98ebc3e42c701f3f7","slug":"three-arrested-with-13-20-lakh-duplicate-note-grnoida-news-noi521911640","type":"story","status":"publish","title_hn":"13.20 लाख के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13.20 लाख के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
जेवर कोतवाली में नकली नोटो के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13.20 लाख के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
जेवर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता कट के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 13.20 लाख रुपये के नकली नोट और एक कार बरामद की हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस गैंग की तलाश में जुटी है। आरोपी लोगों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगते थे।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता कट पर नकली नोटों की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर शरद यादव, रविंद्र सिंह और अनिरुद्ध के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में भेजी गई। कुछ देर बाद ही जेवर की ओर से कार में आ रहे तीन लोगों को पुलिस ने रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से 13.20 लाख रुपये नकली नोट मिले। पुलिस ने अलीगढ़ के मौलवी मंगल बिहार कालोनी निवासी कृष्ण शर्मा, क्वारसी अलीगढ़ निवासी राजेश कुमार और कटरा स्ट्रीट थाना दिल्ली गेट जनपद अलीगढ़ निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया। सभी नकली नोट 500-500 रुपये के थे। आरोपियों से नकली नोटों की गड्डियों में आगे और पीछे लगाने के लिए 5000 रुपये के असली नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही गिरोह से जुड़े बड़े आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
एनसीआर में करते थे ठगी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ठगी के लिए दिल्ली-एनसीआर को चुनते थे। लोगों को दोगुने पैसे का लालच देकर फंसाते थे। इसके बाद उनसे असली रुपये लेकर नकली नोट की गड्डी थमा देते थे। गड्डी थमाने से पहले आरोपी आगे और पीछे असली नोट लगा देते थे। ताकि किसी को शक न हो। जब तक लोगों को असलियत का पता चले, उससे पहले वह फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
आरोपी बच्चों द्वारा खेले जाने वाले नोटों की गड्डी के आगे और पीछे एक-एक असली नोट लगाकर ठगी करते थे। आरोपी ने हाल ही में ठगी का धंधा शुरू किया, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन