{"_id":"572cac584f1c1b5b315cced8","slug":"three-arrested-to-shelter-javed-and-tota-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"जावेद और तोता को शरण देने के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जावेद और तोता को शरण देने के मामले में तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 07 May 2016 06:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद भगौड़े अपराधियों को शरण देने के वाले लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दरोगा की हत्या करने के मामले के आरोपी जावेद और तोता को शरण देने के मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गत दिनों दादरी के नई आबादी मौहल्ला में हिस्ट्रीशीटर बदमाश जावेद को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में दरोगा अख्तर खान की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मामले में पुलिस लगातार दंबिश दे रही है। मामले के अभियुक्त जावेद को शरण देने के चलते उसके मामा नाजिम पुत्र असरफ अली निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है।
वहीं अभियुक्त तोता के भाई इमरान पुत्र इदरीश निवासी नई आबादी और उसके मामा अलाऊदीन पुत्र अब्दुल करीम निवासी खुर्जा को गिरफ्तार किया है।
इनके द्वारा अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद दोनों को शरण दी जाती रही है। हिस्ट्रीशटर बदमाश को शरण देने के मामले में तीनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अपराधियों के सहयोग करने वालोढ को तलाश में जुटे है पुलिस
दादरी कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का सहयोग करने, आर्थिक मदद करने और उनको पनाह देने वाले लोगों को पुलिस चिंहित कर रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। ऐसे लोग भी सामने आए है जो बदमाशों को सिफारिश करके पुलिस से छुडाते भी रहे है।