फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for smuggling 250 kg beef from Aligarh

अलीगढ़ से 250 किलो बीफ की तस्करी करते तीन गिरफ्तार

Thu, 30 Dec 2021 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for smuggling 250 kg beef from Aligarh
पु​लस की ​​गरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : Grnoida
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते अलीगढ़ से दिल्ली के शाहीन बाग में बीफ की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो लग्जरी कारों में पैक 250 किलो बीफ बरामद हुआ है। इनकी पहचान अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र के रामपुर शाहपुर गांव निवासी सद्दाम, साजिद व अकरम के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते बीफ की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद स्पेशल टीम गठित कर यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की जांच शुरू करा दी गई।
विज्ञापन

तड़के 3:30 बजे आगरा की तरफ से दो लग्जरी कारों में सवार तीन आरोपी जेवर टोल पर पहुंचे। आरोपी पुलिस को देखकर अजीब हरकत करने लगे। शक होने पर उनकी और कार की तलाशी ली गई। जांच में दोनों कारों से छोटे-छोटे पैकेट में छिपाकर रखा गया बीफ बरामद हुआ। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अलीगढ़ के क्वारसी क्षेत्र से कारों में बीफ लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के बाद डीएनडी के रास्ते दिल्ली के शाहीन बाग जाते थे। उन्होंने बताया कि उनका काम केवल अलीगढ़ से डीएनडी के रास्ते दिल्ली बॉर्डर तक बीफ पहुंचाना था। अलीगढ़ में कौन लोग बीफ तैयार करते हैं और कौन शाहीन बाग में बेचते हैं, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस अलीगढ़ और दिल्ली में गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आरोपियों को तैयार मिलती थी गाड़ी और चालक
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें अलीगढ़ में गाड़ी तैयार मिलती थी। जहां से रात 12 बजे के बाद वह गाड़ियां लेकर निकलते थे। वहीं डीएनडी के रास्ते दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्हें गाड़ियों को आगे ले जाने वाले चालक खड़े मिलते थे। आरोपी दिल्ली बॉर्डर से दूसरी गाड़ियों को लेकर वापस अलीगढ़ पहुंच जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे बना तस्करी का सुगम रास्ता
यमुना एक्सप्रेसवे शराब, बीफ समेत अन्य गैरकानूनी वस्तुओं की तस्करी का सुगम रास्ता बनता जा रहा है। अपराधी यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आसानी से तस्करी कर रहे हैं। 250 किलो बीफ पकड़े जाने से पहले कई बार यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते तस्करी की जा रही शराब भी बरामद हुई है। गोवंश समेत अन्य पशुओं की तस्करी भी यमुना एक्सप्रेसवे से पकड़ी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed