Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for black marketing beer from weddings

UP: शादी-पार्टियों से बची बियर की चोरी, फिर अपने ठिकानों से करते थे कालाबाजारी, तीन गिरफ्तार और 504 कैन बरामद

Sun, 23 Nov 2025 06:50 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Nov 2025 06:50 PM IST
सार

आरोपियों के कब्जे से 21 पेटी बियर (कुल 504 कैन) और एक पिकअप बरामद की है। आरोपी शादी समारोह और इवेंट में बची हुई बियर को चुपके से पिकअप में लादकर अपने ठिकानों पर ले आते थे। फिर इसे अवैध तरीक से सस्ते दामों में बेचते थे।

विज्ञापन
Three arrested for black marketing beer from weddings
बियर के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बियर की कालाबाजारी के मामले में शनिवार को आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी के पास तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21 पेटी किब्बा-4 ब्रांड की बियर (कुल 504 कैन) और एक महिंद्रा पिकअप बरामद की है। आरोपी शादी समारोह और इवेंट में बची हुई बियर को चुपके से पिकअप में लादकर अपने ठिकानों पर ले आते थे। फिर इसे अवैध तरीक से सस्ते दामों में बेचते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान विशेष मलिक ((32 वर्ष) निवासी लाक थाना शामली, विनायक (23) निवासी मगाधया थोक कुर्का थाना, उच्चैन भरतपुर राजस्थान व पिकअप के चालक मोहम्मद असरार अली (30) निवासी गुरौली फत्तेसिंह थाना इनायतपुर अयोध्या के रूप में हुई है। आरोपी विशेष मलिक वर्तमान में आम्रपाली गोल्फ होम्स गौर सिटी-2 में रहता है। वहीं मोहम्मद असरार वर्तमान में ओखला फेस-2 दक्षिण दिल्ली में रहता है। आरोपी विशेष मलिक, विनायक और चालक असरार अली इवेंट मैनेजमेंट और शादी समारोहों में काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह जिन विवाह समारोहों में काम करते थे। वहां बची हुई बियर को चुपके से पिकअप में लादकर अपने ठिकानों पर ले आते थे। बाद में यह बियर वह अपने परिचितों को सस्ते दामों में बेच देते थे। जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता था। आरोपियों के पास से जो बियर बरामद हुई थी वह उसे दिल्ली में आयोजित इवेंट से बचने पर ग्रेटर नोएडा लाए थे। आरोपियों द्वारा बियर को अवैध परिवहन में प्रयुक्त किया जा रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी कितने समय से इस तरह की अवैध बिक्री में शामिल थे और उनका नेटवर्क कितना बड़ा है। दिल्ली प्रांत की बियर को बिना लाइसेंस के परिवहन व बिक्री करना आबकारी नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

निवासियों ने दी थी पुलिस को सूचना
आम्रपाली गोल्फ होम्स में बियर की अवैध कालाबजारी का भंडाफोड़ निवासियों की सर्तकता से हुआ है। निवासियों ने टॉवर डी-2 में रहने वाले एक किरायेदार के फ्लैट से बियर की अवैध कालाबजारी की भारी खेप के संबंध में पुलिस को सूचना दी थी। सोसाइटी की सुरक्षा टीम ने जांच के दौरान बियर की अवैध कालाबजारी पकड़ी थी। निवासियों ने जब आरोपियों से बियर के संबंध में पूछा था तो वह सही जवाब नहीं दे पाए थे। इसके बाद निवासियों ने जमकर हंगामा किया था। सोसाइटी में हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed