{"_id":"690cefeb98d6462bfc0519f4","slug":"three-arrested-for-assaulting-a-sadhu-and-snatching-cash-na-news-c-244-1-pnp1006-146690-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साधू के साथ मारपीट कर नकदी छीनने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साधू के साथ मारपीट कर नकदी छीनने में तीन गिरफ्तार
Fri, 07 Nov 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
समालखा। थाना पुलिस ने राजीव कॉलोनी में घर में घुसकर एक साधू के साथ मारपीट कर नकदी व अन्य सामान छीनने करने वाले तीन आरोपियों को बुधवार शाम को राजीव कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनाना गांव हाल निवासी राजीव कॉलोनी के अंकित, भारत नगर निवासी सागर व वार्ड-13 निवासी अनुराग के रूप में हुई है। तीनों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है। थाना समालखा प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी अंकित ने पुलिस को बताया कि साधू शंकर दास उसके पड़ोस में रहता है। साधू ने उसके एक दोस्त को किस्तों पर मोबाइल दिलाकर 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उनके बीच बाद में फोन की किस्तों के लिए विवाद हो गया। उसके दोस्त ने 1 नवंबर को साधू को मोबाइल वापस दे दिया। इसके बाद दोस्त ने उसे साधू को सबक सिखाने के लिए कहा। उसी दिन साधू ने घर आकर उसे बुरा भला कहा। इसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने दोनों साथियों सागर व अनुराग उर्फ काकू के साथ मिलकर साधू के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। संवाद
विज्ञापन