{"_id":"65143f172c4107e28d0aa194","slug":"three-armed-criminals-looted-jewelery-worth-rs-30-lakh-from-the-showroom-noida-news-c-340-1-del1011-25943-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हथियारबंद तीन बदमाशों ने शोरूम से 30 लाख के जेवर लूटे, गोली चलाते हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हथियारबंद तीन बदमाशों ने शोरूम से 30 लाख के जेवर लूटे, गोली चलाते हुए फरार
Wed, 27 Sep 2023 08:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 08:11 PM IST
सार
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए। मामला दर्ज कर शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजय विहार में ज्वेलरी शॉप में 52 लाख की लूट और जंगपुरा में 25 करोड़ के जेवर चुराने की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि बुधवार को बदमाशों ने समयपुर बादली में एक शोरूम पर धावा बोल दिया। हथियारबंद तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े शोरूम में लोगों को बंधक बनाकर करीब आधा किलो यानी 30 लाख के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी गोली चलाते हुए फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए। मामला दर्ज कर शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस ज्वेलर के अलावा कर्मचारियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, वारदात लिबासपुर चौक पर स्थित श्रीराम ज्वैलर्स के यहां हुई। वारदात के समय शोरूम के मालिक नितिन पांच कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। इसके अलावा कुछ महिलाओं समेत पांच-छह लोग दुकान में मौजूद थे जो जेवर खरीदने आए थे। दोपहर करीब 1:15 बजे एक-एक कर तीन बदमाश दुकान में घुसे। बदमाशों ने हेलमेट लगाने के अलावा मास्क भी लगाया हुआ था। हाथों में दस्ताने में भी मौजूद थे। अंदर घुसते ही बदमाशों ने पिस्टल निकाली और सभी लोगों को खामोश रहने के लिए कहा। बदमाशों ने सभी को पिस्टल दिखाकर एक ओर खड़ा कर दिया। इसके बाद दुकान में रखे तीस लाख के जेवर लूट लिए। इसके बाद बाहर निकलकर बदमाशों हवा में गोली चलाई और बाइक पर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना था कि बदमाशों ने दो से तीन गोलियां चलाईं। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन