फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three and a half times increase in the number of people breaking traffic rules

Noida News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की संख्या में साढ़े तीन गुना इजाफा

Mon, 18 Dec 2023 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three and a half times increase in the number of people breaking traffic rules
फोटो---
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की संख्या में साढ़े तीन गुना इजाफा
- साल 2022 में 5.88 लाख चालान, 2023 में बढ़कर हुआ 19.41 लाख
- वाहनों के चालान काटने को लेकर प्रदेश में पहले स्थान पर काबिज नोएडा
रणजीत मिश्रा
नोएडा। दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की संख्या में तीन गुना इजाफा हुआ है। यातायात पुलिस के आंकड़े कुछ यही बयां कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि जिले में ट्रैफिक नियमों को लेकर पूरे साल की गई सख्ती का वाहन चालकों पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। रोज सीसीटीवी कैमरे व चौराहों पर खड़े ट्रैफिककर्मी चालान काट कर जुर्माना कर रहे हैं।
दरअसल, साल 2023 अब विदाई की राह पर आगे बढ़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस पूरे साल का लेखाजोखा तैयार करने में जुटा हुआ है। विभाग की ओर से तैयार की जा रही रिपोर्ट बता रही है कि जनवरी से लेकर नवंबर के बीच ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने के मामले में करीब 19.41 लाख से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई है। जबकि साल 2022 में जनवरी से लेकर दिसंबर 2022 तक महज 5.88 लाख वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। हालांकि नोएडा एक बार फिर वाहनों के चालान काटने को लेकर प्रदेश में पहले स्थान पर काबिज हो गया है। पूरे प्रदेश में 113 करोड़ का चालान हुआ है। जिसमें अकेले नोएडा में 19.41 लाख से अधिक चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

----
साल 2023 में नवंबर तक काटे गए कुल चालानों की संख्या:
जनवरी- 55347
फरवरी-80123
मार्च- 74860
अप्रैल-122124
मई-175296
जून- 240757
जुलाई- 264877
अगस्त - 234007
सितंबर- 236730
अक्तूबर- 205877
नवंबर - 251398
यातायात विभाग सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है। शहर में लगे इंटीग्रेटेड सिक्यूरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईएसटीएमएस) की मदद से भी चालान काटने की कार्रवाई की गई। इसके बाद भी नियम तोड़ने वालों की संख्या बढ़ना चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed