फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thousands of people ran for education of underprivileged girls Amity Run India programme

बेटियों की शिक्षा के लिए दौड़: लखनऊ में 'Amity Bhaag India' मैराथन का शानदार आयोजन, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Sep 2025 03:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Sep 2025 03:26 PM IST
सार

 Amity Bhaag India Marathon: लखनऊ में ‘एमिटी भाग इंडिया कार्यक्रम में हजारों लोग वंचित बालिकाओं की शिक्षा के लिए दौड़े। जिसका आयोजन अमिताशा फाउंडेशन के समर्थन में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ने किया। एमिटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के इस आयोजन का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।

विज्ञापन
Thousands of people ran for education of underprivileged girls Amity Run India programme
मैराथन रेस ‘एमिटी भाग इंडिया – रेस फॉर गर्ल चाइल्ड एजुकेशन’ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एमिटी यूनिवर्सिटी और ‘अमिताशा’ संस्था की ओर से रविवार को मैराथन रेस ‘एमिटी भाग इंडिया – रेस फॉर गर्ल चाइल्ड एजुकेशन’ का आयोजन किया गया। इसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एमिटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के इस आयोजन का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन

मैराथन की थीम ‘रन फॉर हर राइट टू लर्न’ रखी गई थी। सुबह छह बजे एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वृंदावन योजना से शुरू हुई इस दौड़ में हजारों प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई अध्यक्ष गौरव प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमिटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की अध्यक्ष अमीता चौहान ने बताया कि अमिताशा संस्था वर्ष 2000 से महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा के लिए काम कर रही है। 35 छात्राओं से शुरू हुई यह पहल आज दिल्ली-एनसीआर में तीन स्कूलों के माध्यम से 1000 से अधिक जरूरतमंद बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा, भोजन, यूनिफॉर्म, किताबें और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यहां छात्राओं को नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां, व्यावसायिक प्रशिक्षण और वैश्विक उन्नयन के अवसर मिलते हैं।



मैराथन दौड़ में 3 किमी और 5 किमी की दो श्रेणियां रखी गई थीं। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय उपोष्णकटिबंधीय बागवानी संस्थान के निदेशक डॉ. टी. दामोदरन, सीएसआईआर के मुख्य वैज्ञानिक वीपी शर्मा, पार्षद संजीव अवस्थी सहित डॉ. अरुण के. श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह चौहान, डॉ. बीना राय, अतुल सिन्हा, डॉ. मालविका बाजपेयी, राहुल श्रीवास्तव, विपिन यादव और योगेश मिश्रा मौजूद रहे।
मैराथन रेस ‘एमिटी भाग इंडिया – रेस फॉर गर्ल चाइल्ड एजुकेशन’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed