{"_id":"6a3024a9639b99743f0f1c9d","slug":"thousands-of-liters-of-water-wasted-due-to-a-pipeline-leak-noida-news-c-23-1-lko1064-97608-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पानी की पाइपलाइन लीकेज से बहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पानी की पाइपलाइन लीकेज से बहा हजारों लीटर पानी
विज्ञापन
फोटो-
पानी की पाइपलाइन लीकेज से बहा हजारों लीटर पानी
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-2 औद्योगिक क्षेत्र में ग्लोबल ऑटो टेक कंपनी के पास सोमवार को पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। पाइपलाइन से लगातार पानी निकलने के कारण सड़क पर जलभराव जैसी स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और आसपास की औद्योगिक इकाइयों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया, पाइपलाइन से काफी देर तक पानी रिसता रहा। तेज दबाव के कारण पानी सड़क पर फैल गया और कई स्थानों पर कीचड़ जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हुई। ब्यूरो